Site icon News1India

SMARTWATCH: अब कम कीमत में एप्पल लुक स्मार्टवॉच की करें खरीदी, जानें कीमत के साथ खूबी

U&i My Beats 2.0, My Life Smartwatch Launched in india

मार्केट में स्मार्टवॉच का चलन काफी तेजी से विस्तार हो रहा है। कई कंपनियों ने कम कीमत से प्रीमियम स्मार्टवॉच को भारतीय बाजार में उतारा है। अगर इस समय आप भी कम कीमत वाली स्मार्टवॉच की तलाश में जुटे है, तो इस तलाश पर रोक लगा दीजिए आज हम आपके लिए दो ऐसी स्मार्टवॉच की जानकारी लेकर के आएं है। जिसकी खरीदी आप सभी कम कीमत में कर सकते है। आइए विस्तार से जानते है शानदार खूबियों से लैस इस स्मार्टवॉच के बारें में

U&i My Beats 2.0, My Life Smartwatch price in hindi

कीमत की बात करते हुए इस वॉच की कीमत की जानकारी आपको बता दें। इन दोनो स्मार्टवॉच की खरीदी ग्राहक 4,000 रूपये की कीमत से भी कम में कर सकते है। कंपनी ने मार्केट में U&i My Beats 2.0 वॉच को 3,699 रुपये तय कर मार्केट में लॉन्च किया है। वहीं My Life Smartwatch 2,499 रुपये कीमत तय कर लॉन्च किया गया है। बात करें उपलब्धता की दोनो डिवाइस को मार्केट से U&i आउटलेट के साथ-साथ देशभर के रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

 

U&i My Beats 2.0, My Life Smartwatch के स्पेसिफिकेशन

स्मार्टवॉच की खूबियों की बात की जाए तो इसमें 3D डिस्प्ले को पेश किया है। इसी के साथ अलॉय केस और कम्फटेबल सिलिकॉन स्ट्रैप मिलने वाला है। वहीं तस्वीरों में देख कर बताया जा सकता है कि इस स्मार्टवॉच में रोटेड होने वाला बेजल मिलने वाले है। सेहत का ख्याल रखने वालों के लिए मुख्य तौर पर कई सारे हेल्थ फीचर्स को जोड़ा गया है। इन फीचर्स में हार्ट रेट सेंसर, के साथ स्लीप मॉनिटर शामिल होने वाले है। स्पोर्ट्स प्रेमियों का भी खासा ख्याल रखा गया है। इसके लिए कंपनी ने वॉच में कई मोड्स को जोड़ा है। बिल्ट इन स्पीकर के साथ माइक्रोफोन के साथ डायलर और कॉन्टैक्ट्स के लिए स्टोरेज भी पेश की गई है। स्क्रीन की बात की जाए तो वॉच में  1.8 इंच का डिस्प्ले स्क्रीन मिलने वाली है। एप्पल वॉच खरीदी करने वालों के लिए भी इसका ऑप्शन शानदार हो सकता है। कंपनी ने एप्पल लुक में इस वॉच को मार्केट में उतारा है। IP68 रेटेड वाटरप्रूफ ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के लिए बिल्ट-इन स्पीकर और माइक जैसी सुविधा को जोड़ा है।

Exit mobile version