Site icon News1India

जल्द Youtube ला रहा है मल्टीव्यू फीचर एक साथ देख सकेंगे चार कार्यक्रम

यूट्यूब टीवी का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लीए एक अच्छी खबर है जल्द ही आपको यूट्यूब टीवी पर एक बेहतरीन फीचर का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा इस फीचर की मदद से आप सभी यूट्यूब टीवी पर चार शोज को एक साथ देख पाएंगे आइए जानते है, कि कौनसा फीचर जल्द हो रहा है लॉन्च

सैन फ्रांसिस्को। यूट्यूब टीवी ने एक नया ‘मल्टीव्यू’ फीचर लॉन्च किया है जो यूजर्स को एक ही समय में चार अलग-अलग कार्यक्रम देखने की अनुमति देगा वहीं बता दें इस फीचर को यूएस में केवल चुनिंदा यूजर्स के लीए पेश किया जाएगा एक ब्लॉग पोस्ट के जरीए यूट्यूब ने कहा कि

“शुरुआती पहुंच के दौरान, कुछ सदस्यों को अपने ‘टॉप पिक्स फॉर यू’ सेक्शन में एक बार में चार पूर्व-चयनित, अलग-अलग स्ट्रीम देखने का ऑप्शन दिखाई देने लगेगा। मल्टीव्यू फीचर को सिलेक्ट करने  के बाद, दर्शक स्ट्रीम के बीच ऑडियो और कैप्शन को स्विच करने में सक्षम होंगे और गेम के फुलस्क्रीन ²श्य में और बाहर जा सकेंगे।”

अपनी बात में कंपनी ने आगे कहा कि जो लोग इसका हिस्सा नहीं है उन्हें एक ईमेल प्राप्त होगा और उन्हें अपने यूट्यूब टीवी अनुभव में इस फीचर के बारे में अलर्ट दिखाई देगा। जल्द ही इस फीचर की शुरूआत करने की तैयार कंपनी कर रही है।  

Exit mobile version