Site icon News1India

कमेंट करने का मजा होगा दो गुना, इंस्टाग्राम ले आया कमाल का फीचर, क्या आपने उठाया इस फीचर का लुत्फ!

इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए एक शानदार अपडेट को लेकर के आया है। जिसकी मदद से यूजर्स का एप चालाने का मजा और भी ज्यादा होने वाला है। इस नए फीचर को कंपनी ने GIF से जोड़ा है। अब तक आप सभी ने एप में GIF का इस्तेमाल कभी ना कभी किया ही होगा वहीं अब कंपनी ने इसमें कुछ बदलाव पेश किए है। जिसकी जानकारी आज हम आपको इस लेख में देने जा रहे है।

 

कंपनी ने अपने एप में कमेंट के अंदर GIF के साथ कमेंट करने की सुविधा को पेश किया है। इस से यूजर्स का कमेंट करने का एक्सपीरिएंस दुगूना होने वाला है। बता दें अब तक कंपनी ने इस GIF फीचर को चैटबॉक्स तक ही सीमित किया था। लेकिन अब यूजर्स कमेंट में भी इसका इस्तेमाल करने में सक्षम होंगे इसी के साथ यूजर्स रील्स बनाने में भी इसका इस्तेमाल कर सकते है।

 

जानकारी के लिए बता दें की इस फीचर को कंपनी ने रील्स के अंदर भी पेश किया है। यानी अब आप रील्स बनाते समय भी GIF का इस्तेमाल काफी आसानी से कर पाएंगे हालांकि इस फीचर को फिलहाल कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए एप में रोलआउट किया गया है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि जल्द ही इसे अन्य यूजर्स के लिए पेश किया जाने वाला है।

 

इसका इस्तेमाल करना भी काफी सरल होने वाला है। बता दें यूजर्स को इसके लिए कमेंट सेक्शन को ओपन करने की जरूरत होगी इसी के साथ कमेंट में दाई ओर GIF का ऑप्शन दिखाई देगा जिस से इसका इस्तेमाल कमेंट करने के लिए यूजर्स कर सकते है।

Exit mobile version