Site icon News1India

32 लाख रुपए में बिका iPhone का सबसे पुराना मॉडल, जानें नीलामी से जुड़ी सारी बातें

एपल के प्रोडक्ट लोगों दीवाने होते हैं कि लोग 10 साल पुराने iPhone को भी हाथों-हाथ खरीद लेते हैं। इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि 2007 में लॉन्च हुए एक iPhone को किसी ने करीब 32 लाख रुपये में खरीदा लिया। दरअसल, इस iPhone की नीलामी हुई है जिसमें इसकी बोली 39,339 डॉलर यानी करीब 32,34,000 रुपये लगाई गई है। बता दें कि 2007 में पहला iPhone लॉन्च हुआ था जिसकी शुरुआती कीमत 49,200 रुपये थी।

65 गुणा अधिक दाम में बेचा गया है

पहले LCG Auction ने iPhone की नीलामी की थी। नीलामी में 8 जीबी स्टोरेज वाले इस आईफोन की बोली लगी है। 19 साल पहले के iPhone को इसकी वास्तविक कीमत से 65 गुणा अधिक दाम में बेचा गया है।

2,500 डॉलर यानी करीब 2,05,500 रुपये से शुरू हुई थी

iPhone की नीलामी 2,500 डॉलर यानी करीब 2,05,500 रुपये से शुरू हुई थी। पहले दो दिन में iPhone की नीलामी 8,21,990 की बोली नीलामी के तीसरे दिन 8,21,990 रुपये से 39,339.60 डॉलर पहुंच गई थी। इस से पहले iPhone की एक नीलामी में इसकी बोली करीब 28 लाख रुपये में लगी थी, हालांकि यह नीलामी खुल हुए बॉक्स की हुई थी।

Exit mobile version