Site icon News1India

WhatsApp ला रहा है दमदार प्राइवेसी फीचर, अब फोटो और वीडियो नहीं होंगे ऑटो सेव…

Whatsapp New Feature

Whatsapp New Feature : आज के दौर में WhatsApp सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं, बल्कि लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है। दुनियाभर में 3.5 अरब से भी ज़्यादा यूजर्स WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, और रोजमर्रा के कई जरूरी कामों में इसकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है।

यूजर्स की सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए WhatsApp समय-समय पर कई प्राइवेसी फीचर्स पेश करता आया है। अब कंपनी एक ऐसा नया फीचर लाने जा रही है, जिसे अब तक का सबसे मजबूत और यूजफुल प्राइवेसी अपडेट कहा जा सकता है।

डेटा की चिंता अब होगी दूर

WhatsApp का यह नया फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा जो अक्सर फोटो और वीडियो भेजते हैं लेकिन चाहते हैं कि रिसीवर सिर्फ उसे देखे, मगर उसे डिवाइस में सेव न कर पाए। अभी तक WhatsApp पर भेजे गए फोटो और वीडियो आमतौर पर ऑटोमैटिक रिसीवर के फोन में सेव हो जाते थे, लेकिन अब इस पर भेजने वाले को पूरा कंट्रोल मिलेगा।

इस नए फीचर के ज़रिए सेंडर तय कर सकेगा कि भेजा गया मीडिया रिसीवर की गैलरी में सेव हो या नहीं। कंपनी इसमें एक “Auto-Save Disable” विकल्प देगी, जिससे आप किसी खास मैसेज, फोटो या वीडियो को सिर्फ देखने योग्य बना सकते हैं, बिना रिसीवर के फोन में स्टोर हुए।

सेंडर के हाथ में होगी पूरी कमान

अब तक WhatsApp पर रिसीव हुआ कंटेंट सीधे फोन की गैलरी या स्टोरेज में चला जाता था, लेकिन अपकमिंग अपडेट के बाद यह पूरी तरह सेंडर के नियंत्रण में होगा। यानी आप तय करेंगे कि सामने वाला सिर्फ देखे या डाउनलोड कर पाए।

यह भी पढ़ें : रामनगरी अयोध्या में राम जन्मोत्सव की धूम.. सूर्य तिलक, दीपोत्सव और 50….

यह नया फीचर Disappearing Messages की तर्ज़ पर काम करेगा, लेकिन उससे एक कदम आगे होगा क्योंकि अब यह सिर्फ चैट्स तक सीमित नहीं रहेगा — इसे आप फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और यहां तक कि टेक्स्ट मैसेज पर भी लागू कर सकेंगे।

कब आएगा यह फीचर?

फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज़ में है और उम्मीद है कि आने वाले अपडेट्स के साथ इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। यह फीचर WhatsApp के डेटा प्रोटेक्शन सिस्टम को और भी मज़बूत करेगा और यूजर्स को अपनी प्राइवेसी पर पहले से कहीं ज्यादा अधिकार देगा।

Exit mobile version