Site icon News1India

WhatsApp ने लॉन्च किया नया फीचर, अब लोग सीधे फॉलो करेंगे आपका इंस्टाग्राम अकाउंट

WhatsApp New Feature

WhatsApp New Feature : आज के दौर में स्मार्टफोन जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप भी हो गया है। दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से ज्यादा लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं, और इतने बड़े यूजर बेस के चलते व्हाट्सएप हमेशा नए अपडेट्स और फीचर्स लेकर आता रहता है, ताकि यूजर्स को एक नया और बेहतर अनुभव मिल सके। हाल ही में, व्हाट्सएप ने एक ऐसा फीचर पेश किया है, जिसका यूजर्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे।

व्हाट्सएप के नए फीचर(WhatsApp New Feature) और अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने इस फीचर के बारे में जानकारी साझा की है। इस नए फीचर के तहत, व्हाट्सएप यूजर्स अब अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को सीधे ऐप पर शेयर कर सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स को अब अलग से इंस्टाग्राम प्रोफाइल लिंक भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बीटा वर्जन में आने वाला है या फीचर

यह फीचर अभी व्हाट्सएप के बीटा वर्जन में परीक्षण के तहत है, और Wabetainfo के अनुसार, इसे व्हाट्सएप के 2.25.7.9 बीटा वर्जन में गूगल प्ले स्टोर पर देखा गया है। इस फीचर के माध्यम से, यूजर्स अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर दूसरे सोशल मीडिया प्रोफाइल लिंक भी जोड़ सकेंगे। Wabetainfo ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया है, जिसमें यह दिखाया गया है कि इस समय व्हाट्सएप पर सिर्फ इंस्टाग्राम प्रोफाइल लिंक जोड़ने का विकल्प मिलेगा, लेकिन भविष्य में अन्य सोशल मीडिया लिंक्स भी जोड़े जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें : घर बैठे कैसे करें Aadhaar नंबर को Demat अकाउंट से लिंक, जानें क्या हैं इसके फायदे

यह फीचर यूजर्स को उनके परिवार और दोस्तों के साथ अपना ऑनलाइन स्टेटस साझा करने में और भी आसान बना देगा। इसके अलावा, इसमें विजिबिलिटी सेटिंग्स भी होगी, जहां यूजर्स यह तय कर सकेंगे कि वे अपना सोशल मीडिया लिंक किससे शेयर करना चाहते हैं। इस ऑप्शन में ‘Everyone’, ‘My Contacts’, ‘My Contacts Except’ और ‘Nobody’ जैसे विकल्प होंगे।

Exit mobile version