Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home टेक्नोलॉजी

WhatsApp New Feature: इसमें क्या है खास, डिसअपीयरिंग मैसेज में बड़ा बदलाव , कैसे बढ़ेगी यूजर्स की प्राइवेसी

व्हाट्सऐप जल्द “After Reading” फीचर लाने वाला है, जिसमें मैसेज पढ़ने के 15 मिनट बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा बेहतर होगी।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
March 24, 2026
in टेक्नोलॉजी
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

WhatsApp New Upgrade Feature: व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक नया और खास फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। अगर आप चाहते हैं कि आपका भेजा हुआ मैसेज कुछ समय बाद अपने आप डिलीट हो जाए, तो अब यह और आसान होने वाला है।

इस नए अपडेट में “After Reading” नाम का ऑप्शन जोड़ा जाएगा। यानी जैसे ही सामने वाला आपका मैसेज पढ़ेगा, उसके कुछ समय बाद वह अपने आप गायब हो जाएगा।

RELATED NEWS

दिल्ली में एआई समिट के तीसरे दिन निवेश, वैश्विक बैठकें, गिनीज रिकॉर्ड और विवादों के बीच  टेक विजन मजबूत दिखा

दिल्ली में एआई समिट के तीसरे दिन निवेश, वैश्विक बैठकें, गिनीज रिकॉर्ड और विवादों के बीच टेक विजन मजबूत दिखा

February 19, 2026
WhatsApp update

WhatsApp का नया Update: मिस्ड कॉल पर रिकॉर्ड करें Voice/Video Message, कॉलिंग अनुभव हुआ और बेहतर

December 5, 2025

डिसअपीयरिंग मैसेज में बड़ा बदलाव

अभी तक व्हाट्सऐप में डिसअपीयरिंग मैसेज के लिए 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन के ऑप्शन मिलते हैं। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से कोई भी टाइम सेट कर सकता है। लेकिन कई बार छोटी और जरूरी जानकारी, जैसे OTP या पासवर्ड शेयर करने के लिए यह समय ज्यादा लंबा लगता है। ऐसे में नया “After Reading” फीचर काफी काम का साबित हो सकता है।

कैसे काम करेगा यह फीचर

रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए फीचर में एक खास टाइमर सेट होगा। जब आप “After Reading” ऑप्शन चुनेंगे, तो आपका मैसेज भेजे जाने के बाद 15 मिनट में आपकी चैट से हट जाएगा। वहीं, जैसे ही सामने वाला व्यक्ति मैसेज पढ़ेगा, उसके 15 मिनट बाद वह मैसेज उसकी चैट से भी अपने आप डिलीट हो जाएगा। अगर किसी वजह से मैसेज नहीं पढ़ा जाता है, तो वह 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाएगा।

View Once जैसा होगा अनुभव

व्हाट्सऐप में पहले से “View Once” फीचर मौजूद है, जिसमें फोटो, वीडियो या वॉइस नोट को सिर्फ एक बार देखा जा सकता है। अब इसी तरह की सुविधा टेक्स्ट मैसेज के लिए भी आने वाली है। इससे यूजर्स अपनी निजी जानकारी को और सुरक्षित तरीके से शेयर कर पाएंगे।

प्राइवेसी होगी और मजबूत

यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो अपनी निजी जानकारी को ज्यादा सुरक्षित रखना चाहते हैं। खास बात यह है कि यह फीचर ‘रीड रिसीट’ बंद होने पर भी काम करेगा। यानी भले ही ब्लू टिक ऑफ हो, मैसेज अपने तय समय पर डिलीट हो जाएगा।

अभी डेवलपमेंट में है फीचर

फिलहाल यह फीचर अभी टेस्टिंग और डेवलपमेंट स्टेज में है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इसे सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा। इस अपडेट के बाद व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पहले से और ज्यादा मजबूत हो जाएगी।

Tags: Tech News Indiawhatsapp update
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

दिल्ली में एआई समिट के तीसरे दिन निवेश, वैश्विक बैठकें, गिनीज रिकॉर्ड और विवादों के बीच  टेक विजन मजबूत दिखा

दिल्ली में एआई समिट के तीसरे दिन निवेश, वैश्विक बैठकें, गिनीज रिकॉर्ड और विवादों के बीच टेक विजन मजबूत दिखा

by SYED BUSHRA
February 19, 2026

India AI Impact Summit 2026: तीसरे दिन और ज्यादा चर्चा में आ गया। दुनिया भर से आए टेक विशेषज्ञ, कंपनियों...

WhatsApp update

WhatsApp का नया Update: मिस्ड कॉल पर रिकॉर्ड करें Voice/Video Message, कॉलिंग अनुभव हुआ और बेहतर

by Deepali Kaur
December 5, 2025

WhatsApp Update का इंतजार करने वाले यूज़र्स के लिए अच्छी खबर है. अब ऐप में एक ऐसा फीचर शामिल किया...

सालों से जिस बात का था डर वह हो गया Meta ने किया बड़ा ऐलान WhatsApp पर आने वाले है…..

सालों से जिस बात का था डर वह हो गया Meta ने किया बड़ा ऐलान WhatsApp पर आने वाले है…..

by SYED BUSHRA
June 18, 2025

Meta's Official Announcement WhatsApp Now Show Ads: लोगों को पिछले कई सालों से जिस बात का डर था, वो अब...

Whatsapp Update

1 जून से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, तुरंत देखें पूरी लिस्ट!

by Gulshan
May 31, 2025

Whatsapp Update : अगर आप पुराना iPhone या Android स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण...

Semiconductor Chip: आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम,पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप, IT मंत्री ने बताया कब होगी लॉन्च

Semiconductor Chip: आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम,पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप, IT मंत्री ने बताया कब होगी लॉन्च

by SYED BUSHRA
April 11, 2025

Semiconductor Chip-भारत में अब टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक और बड़ी कामयाबी मिलने जा रही...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist