Xiaomi Mix Flip: क्या सही में शाओमी कंपनी का यह फ्लिप स्मार्टफोन भारत में लॉन्च नहीं होगा ?

Xiaomi Mix Flip

चीन की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) जिसनें भारतीयों का दिल जीत लिया है वह अपना पहला फ्लिप स्मार्टफोन Xiaomi Mix Flip लॉन्च करने वाली है। कहा जा रहा है कि कंपनी के इस स्मार्टफोन के फीचर्स बाकी फ्लिप स्मार्टफोन्स से हटकर हो सकते है। वहीं यह बात भी सामने आई है कि शाओमी कंपनी अपना Xiaomi Mix Flip स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पेश न करके यह स्मार्टफोन सिर्फ चीन में ही लॉन्च कर सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं इस फिल्प स्मार्टफोन के लीक फीचर्स के बारे में, जो आपको खूब पसंद आएगें।

Xiaomi Mix Flip के लीक फीचर्स

शाओमी कंपनी का फ्लिप स्मार्टफोन के फीचर्स की जानकारी चीन के सोशल मीडिया के वेबसाइड Weibo पर दी गई है जिसके हिसाब से स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 2 का प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन की कोई भी फीचर्स डिटेल्स सामने नहीं आई है। वहीं यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी फ्लिप स्मार्टफोन के अलावा Redmi K70 को भी लॉन्च कर सकती है। रेडमी के इस स्मार्टफोन में 3 एक्स जूम सेंसर और टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं खबर में यह बात भी कहीं जा रही है कि कंपनी Xiaomi Pad 7Pro को भी लॉन्च कर सकती है।

इन सभी खबरों में कंपनी की तरफ से कोई भी ऐलान नहीं किया गया है, यह एक लीक जानकारी है जो हर स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले की जाती है। लीक फीचर्स के हिसाब से इन सभी गैजेट के 2024 तक लॉन्च होने की बात चल रही है। शाओमी कंपनी के स्मार्टफोन्स भारत के लोगों के दिलों में छा गए है, पर यह जानकारी भारतीय लोगों के लिए बूरी खबर हो सकती है कि कंपनी का फ्लिप स्मार्टफोन सिर्फ चीन में ही लॉन्च होगा हालंकि यह एक संभावित जानकारी है। देखते है शाओमी कंपनी अपने फर्स्ट फ्लिप स्मार्टफोन में क्या खास फीचर्स जोड़ेगी और यह स्मार्टफोन कब तक लॉन्च होगा ?

यह भी पढ़े:- Samsung Galaxy S24 सीरीज में मिल सकते है ये धाकड़ फीचर्स, यहां देखिए कब होगा स्मार्टफोन लॉन्च ?

Exit mobile version