Telangana Murder: पहले लड़की की आंखों में पेंचकस घुसाया..फिर ब्लेड से गला काटा, बदमाशों ने बेरहमी से की मासूम की हत्या

तेलंगाना से एक चौंका देनी वाली खबर सामने आई है। विकाराबाद जिले में एक 19 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कुछ अज्ञात बदमाशों ने पहले लड़की की आंखों में पेंचकस घुसाया और फिर ब्लेड से गला काट दिया। लड़की का शव तालाब से बरामद हुआ। ये पूरा मामला तेलंगाना के विकाराबाद के कालापुर गांव का बताया जा रहा है।

तालाब में मिला लड़की का शव

लड़की की बेरहमी से हत्या ने हर किसी को चौंका दिया है। मृतक का नाम जुट्टू सिरिशा है। 10 जून, रात 11 बजे.. जुट्टू सिरिशा घर से निकली थी। बाद में स्थानीय लोगों की नजर तालाब पर पड़ी, जहां उन्होंनेएक तालाब में लड़की का खून से लथपथ शव देखा। बिना देरी किए इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की के शव को बाहर निकाला गया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

जांच के दौरान पता चला कि महिला की आंखों में चोट के अलावा उसका गला रेता गया है। इसके साथ ही उसके हाथ पर कई चोट के निशान भी मिले हैं। आपको बता दे, महिला हॉस्पिटल में काम करती थी..वो घर से बिना बताए निकली थी। जब पिता ने बेटी को ढूंढना शुरु किया तो वो नहीं मिली। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे असल वजह क्या है। आखिर हत्यारों का लड़की की हत्या करने का क्या मकसद था। इन सभी सवालों के जवाब पुलिस ढूंढ रही है।

 

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

 

Exit mobile version