भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई टेलीविजन स्टार Kamya Panjabi राहुल गांधी के साथ कदम-ताल मिलाते हुए बोली, किसी के बाप से नहीं डरती

नई दिल्ली: 7 सितंबर को शुरु हुई राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” देश के कई बड़े राज्यों से होकर गुजरी है। राहुल गांधी की इस यात्रा में नेता से लेकर अभिनेता तक शामिल हुए हैं।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाली इस लिस्ट में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) का नाम भी जुड़ गया है। आपको बता दें, काम्या पंजाबी अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। इस बात को वह पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss-13) के सीजन 13 में साबित भी कर चुकी हैं।

हाल ही में काम्या पंजाबी को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की चलाई गई भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होते हुए देखा गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस सासंद राहुल गांधी के साथ काम्या की कई तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, बीते साल कांग्रेस पार्टी में काम्या शामिल हुई थीं। इसके बाद से ही पार्टी के लिए उनका प्रेम देखने को मिल रहा है। ये यात्रा जब UP के रास्ते पर थी, तभी काम्या पंजाबी ने राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर इसमें शिरकत की।

यात्रा में शामिल होने के बाद काम्या ने मीडिया से भी बात की और अपनी सोच को सामने रखते हुए कहा, भारत जोड़ो यात्रा एक अहम पहल है। मुझे मालूम है कि लोग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर सवाल उठाएंगे। बहुत से लोग ऐसे हैं जो इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं लेकिन शामिल होने से थोड़ा डरते हैं।

आगे काम्या ने कहा, बड़ी बात ये है कि राहुल सभी से बात करते हैं। लोग उन्हें अपना मानते हैं, उनका साथ देने के लिए वह किसी के बाप से नहीं डरती। इतना ही नहीं काम्या पंजाबी ने कांग्रेस के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, “आओ मिलकर जोड़े अपना भारत।”

जाते-जाते आपको बता दें, राहुल गांधी के साथ काम्या पंजाबी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। वीडियो में काम्या राहुल गांधी के साथ चलते हुए बातें करती हुई दिखाई दे रही हैं।

Exit mobile version