Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home जम्मू कश्मीर

Pahalgam terror attack: टूरिज्म को लगा बड़ा झटका, लाखों लोगों की रोज़ी-रोटी ख़तरे में

पहलगाम में आतंकी हमले ने कश्मीर की टूरिज्म इंडस्ट्री को गहरी चोट दी है।बुकिंग्स कैंसल हो रही हैं और लाखों लोगों की आजीविका पर असर पड़ा है

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
April 23, 2025
in जम्मू कश्मीर
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Terrorism on Kashmir’s Economy : एक बार फिर आतंकवाद ने कश्मीर की ज़मीन को खून से लाल कर दिया है। इस बार निशाना बने हैं मासूम पर्यटक, जो शांति और खूबसूरती की तलाश में पहलगाम पहुंचे थे। ये हमला सिर्फ कुछ लोगों पर नहीं, बल्कि कश्मीर की आत्मा, उसकी परंपरा और वहां की आमदनी पर सीधा हमला है। हर साल लाखों टूरिस्ट श्रीनगर और आसपास के इलाकों का रुख करते हैं। ये सैलानी न सिर्फ कश्मीर की खूबसूरती को देखने आते हैं, बल्कि स्थानीय लोगों की रोज़ी-रोटी का भी बड़ा ज़रिया हैं।

12 हज़ार करोड़ रुपये की इंडस्ट्री

कश्मीर की टूरिज्म इंडस्ट्री करीब 12,000 करोड़ रुपये की है, जो राज्य की GDP का 7-8 प्रतिशत हिस्सा है। 2030 तक इसके 25,000 से 30,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन इस आतंकी हमले ने इस विकास की रफ्तार को रोक दिया है।

RELATED POSTS

SBI ने बढ़ाई BPLR दर, पुराने ग्राहकों को अधिक देनी होगी EMI, होम लोन भी होगा महंगा

September 15, 2022

आठ दिन में सात बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, मुंबई में पेट्रोल 115 के पार

March 29, 2022

हर साल कितना बढ़ा टूरिज्म

इन सालों में कश्मीर आने वाले टूरिस्ट की संख्या कुछ इस तरह रही है:

2018: 1.7 करोड़

2019: 1.6 करोड़

2020 (कोविड का असर): 34.7 लाख

2021: 1.1 करोड़

2022: 1.9 करोड़

2023: 2.1 करोड़

2024: 2.3 करोड़

सिर्फ 2024 में ही 2.36 करोड़ सैलानी आए थे, जिनमें से 65,000 से ज्यादा विदेशी पर्यटक थे।

2.5 लाख लोगों की कमाई पर संकट

कश्मीर में पर्यटन से जुड़े लगभग 2.5 लाख लोग जैसे होटल कर्मचारी, हाउस बोट मालिक, टैक्सी ड्राइवर, गाइड और हस्तशिल्प बेचने वाले अपनी आजीविका इसी इंडस्ट्री पर निर्भर करते हैं। डल झील की 1500 से ज्यादा हाउस बोट्स, 3000 होटल्स और तमाम कैब सेवाएं अब ठप होने लगी हैं। इस हमले के बाद बुकिंग्स रद्द हो रही हैं, फ्लाइट्स, होटल्स और टैक्सी की मांग में गिरावट देखी जा रही है।

सन्नाटा छा गया है पर्यटन स्थलों पर

गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और डल झील जैसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज़ अब वीरान हो गए हैं। गुलमर्ग ने ही अकेले 2024 में 103 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन अब इन जगहों पर डर और अनिश्चितता का माहौल है।

बॉलीवुड और वेडिंग प्लानर्स भी पीछे हटे

कश्मीर हमेशा से फिल्मों और वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए फेवरेट रहा है। हाल के वर्षों में कई ओटीटी और बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स यहीं शूट हुए। डेस्टिनेशन वेडिंग्स की भी मांग बढ़ी थी। लेकिन इस हमले के बाद फिल्म और वेडिंग यूनिट्स ने अपने प्लान कैंसल करने शुरू कर दिए हैं।

विकास की रफ्तार थमी

सरकार कश्मीर के विकास के लिए 1000 करोड़ की योजना पर काम कर रही थी। एयर कनेक्टिविटी सुधारी जा रही थी, वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होनी थी, और विदेशी सैलानियों के लिए ऑन-अराइवल वीज़ा जैसी सुविधाएं लाई जा रही थीं। 75 नए टूरिज्म स्पॉट्स भी विकसित किए जा रहे थे। लेकिन आतंक की एक घटना ने इन सारे प्लान्स को पीछे धकेल दिया है।

Tags: economy newsTerrorism Impact
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

SBI ने बढ़ाई BPLR दर, पुराने ग्राहकों को अधिक देनी होगी EMI, होम लोन भी होगा महंगा

by Muskaan Rajput
September 15, 2022

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने ग्राहकों बड़ा झटका दिया है। एसबीआई ने बेंचमार्क प्राइम...

आठ दिन में सात बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, मुंबई में पेट्रोल 115 के पार

by Zeeshan Farooqui
March 29, 2022

नई दिल्ली: भारत में लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। आलम यह है कि आठ दिन...

Next Post
UP Weather : गर्मी के थर्ड डिग्री टॉर्चर का अभी तो बस ट्रेलर, तपिश से बड़ी जंग बाकी, ‘सावधान’ आसमान से बरसेगी ’आग’

UP Weather : गर्मी के थर्ड डिग्री टॉर्चर का अभी तो बस ट्रेलर, तपिश से बड़ी जंग बाकी, ‘सावधान’ आसमान से बरसेगी ’आग’

Gold Rate Today

Gold Rate Today : अमेरिकी मार्केट में जोश, सोने में दामों में दिखी मंदी, जानें आज भारतीय बाजार में कैसा रहेगा सोने का भाव ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version