Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Thalassemia Prevention: थैलेसीमिया क्या है? क्यूं शादी से पहले ब्लड टेस्ट कराएं, करीबी रिश्तों में विवाह से बचे वरना हो जाएगी यह बीमारी

थैलेसीमिया एक अनुवांशिक बीमारी है, जिससे बचने के लिए शादी से पहले मेडिकल जांच कराना जरूरी है। नजदीकी रिश्तों में विवाह से बचें और समय पर इलाज करवाएं, ताकि अगली पीढ़ी सुरक्षित रह सके।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
May 9, 2025
in Uncategorized
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Thalassemia Prevention: थैलेसीमिया एक ऐसी बीमारी है जो माता-पिता के जीन से बच्चों में जाती है। अगर किसी बच्चे को थैलेसीमिया होता है, तो उसे पूरी जिंदगी बार-बार खून चढ़वाना पड़ता है। डॉक्टरों की मानें तो इस बीमारी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि नजदीकी रिश्तों में शादी न करें और विवाह से पहले मेडिकल जांच जरूर करवा लें

जीन में खराबी से होती है ये बीमारी

केजीएमयू के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्मा बताते हैं कि थैलेसीमिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर में हीमोग्लोबिन बनने में दिक्कत होती है। दरअसल, ये परेशानी खून की कोशिकाएं बनाने वाले जीन में खराबी (म्यूटेशन) के कारण होती है। हीमोग्लोबिन दो चीजों से बनता है। आयरन और ग्लोबिन प्रोटीन। जब ये प्रोटीन नहीं बनता या बहुत कम बनता है, तो शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और खून की कोशिकाएं नष्ट होने लगती हैं।

RELATED POSTS

क्या हर बीमारी का अलग होता है डॉक्टर,जानिए किस बीमारी में किस विशेषज्ञ से लें सलाह

क्या हर बीमारी का अलग होता है डॉक्टर,जानिए किस बीमारी में किस विशेषज्ञ से लें सलाह

July 3, 2025
क्या हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है संकेत,कौन से लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा

क्या हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है संकेत,कौन से लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा

July 2, 2025

थैलेसीमिया के तीन प्रकार होते हैं

डॉ. बताते हैं कि थैलेसीमिया तीन तरह का होता है।माइनर, मेजर और इंटरमीडिएट।

माइनर: माता-पिता में से किसी एक को होता है

मेजर: दोनों को होता है

इंटरमीडिएट: दोनों लक्षण होते हैं लेकिन गंभीर नहीं होते

हर साल देश में करीब 10 से 15 हजार बच्चे थैलेसीमिया मेजर के साथ पैदा होते हैं। इसके लक्षण आमतौर पर बच्चे के जन्म के 4 से 6 महीने बाद दिखाई देने लगते हैं, लेकिन कई बार 5 से 10 साल के बीच भी लक्षण सामने आते हैं।

शादी से पहले जांच है जरूरी

केजीएमयू की महिला रोग विशेषज्ञ प्रो. देव का कहना है कि अगर लड़का या लड़की में से किसी को थैलेसीमिया है, तो महिला को गर्भधारण करने में परेशानी हो सकती है। पुरुषों में यह इनफर्टिलिटी की वजह बन सकता है, क्योंकि शरीर में आयरन जमा हो जाता है। इसलिए शादी से पहले दोनों की खून की जांच कराना जरूरी है और नजदीकी रिश्तों में विवाह से बचना चाहिए। साथ ही, प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में भ्रूण की जांच करवा लेनी चाहिए।

थैलेसीमिया के लक्षण क्या हैं?

त्वचा, आंखों और नाखूनों का पीला पड़ना

शरीर का विकास रुक जाना

दांत देर से निकलना

आंतों में गड़बड़ी

ये भी पढ़ें:-Stay Connected Without Internet: अगर भारत में अचानक बंद हो जाए इंटरनेट, तो कैसे मिलेगा अपडेट? जानिए कुछ खास डिवाइस और टिप्स

इलाज महंगा लेकिन मुमकिन

पीजीआई के डॉ. संजीव बताते हैं कि इस बीमारी का इलाज बोन मैरो ट्रांसप्लांट है, जो काफी महंगा पड़ता है।करीब 10 लाख रुपये तक। ये इलाज 6 साल की उम्र से पहले करवा लेना सबसे बेहतर रहता है, हालांकि 10 साल तक भी ये किया जा सकता है।

Tags: Genetic Diseasehealth awareness
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

क्या हर बीमारी का अलग होता है डॉक्टर,जानिए किस बीमारी में किस विशेषज्ञ से लें सलाह

क्या हर बीमारी का अलग होता है डॉक्टर,जानिए किस बीमारी में किस विशेषज्ञ से लें सलाह

by SYED BUSHRA
July 3, 2025

Choose the Right Doctor at the Right time: डॉक्टर जो हमारी सेहत का ख्याल रखते हैं और जरूरत पड़ने पर...

क्या हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है संकेत,कौन से लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा

क्या हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है संकेत,कौन से लक्षणों को नजरअंदाज करना हो सकता है जानलेवा

by SYED BUSHRA
July 2, 2025

Shefali Jariwala Death: फिट नजर आने वाली ‘कांटा लगा गर्ल’ की अचानक मौत ने सबको चौंकाया दिया। शेफाली जरीवाला का...

Vertigo symptoms and causes in daily life

Health news :सर जब चकराए या दिल बैठा जाए तो हो जाएं सावधान! कहीं यह वर्टिगो तो नहीं

by SYED BUSHRA
June 4, 2025

Vertigo symptoms and causes in daily life : अगर आप जब भी कुर्सी से उठते हैं, बैठते हैं या लेटने...

Health Tips: साधारण सर्दी ज़ुकाम और कोरोना के लक्षणों में होता है फ़र्क़,जाने बिना उपचार हो सकता है हानिकारक

Health Tips: साधारण सर्दी ज़ुकाम और कोरोना के लक्षणों में होता है फ़र्क़,जाने बिना उपचार हो सकता है हानिकारक

by Sadaf Farooqui
June 3, 2025

Cold vs Coronavirus Symptoms: आजकल जैसे ही हल्की सर्दी, गला खराब या खांसी होती है, हमारे मन में तुरंत कोरोना...

World No Tabacco Day: ज़िन्दगी को धुँए में ना उड़ाइये ; तम्बाकू, बीड़ी और सिगरेट छोड़ने के कुछ आसान तरीके अपनाइए

World No Tabacco Day: ज़िन्दगी को धुँए में ना उड़ाइये ; तम्बाकू, बीड़ी और सिगरेट छोड़ने के कुछ आसान तरीके अपनाइए

by Sadaf Farooqui
May 31, 2025

World No Tobacco Day 2025:  हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों...

Next Post
Heart Attack Signs: हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है  कौन सी चेतावनी इन संकेत को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी

Heart Attack Signs: हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है कौन सी चेतावनी इन संकेत को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी

Mehbooba Mufti

पाकिस्तान के नकारे इरादों के बीच महबूबा मुफ्ती ने गाया 'अब बस, जंग रुके' का नया राग!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version