Sunday, November 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

आगरा का वह रहस्यमयी मंदिर जहां दिन में तीन बार रंग बदलता है शिवलिंग, जानिए क्या है कारण

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
July 22, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, आगरा, उत्तर प्रदेश, धर्म, बड़ी खबर
Agra
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Agra News: आगरा को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है, क्योंकि इसके चारों ओर भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर हैं। इनमें राजेश्वर, मनकामेश्वर, बलकेश्वर और पृथ्वीनाथ मंदिर विशेष मान्यता रखते हैं। आगरा का राजेश्वर मंदिर एक रहस्यमयी मंदिर है जिसमें एक चमत्कारी शिवलिंग स्थापित है।

यह शिवलिंग दिन में तीन बार रंग बदलता है: सुबह मंगला आरती के समय सफेद, दोपहर को हल्का नीला और शाम की आरती के समय गुलाबी हो जाता है। यह मंदिर लगभग 900 साल पुराना है।

RELATED POSTS

Agra News: आधी रात को भाभी ने देवर का काट डाला प्राईवेट पार्ट, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Agra News: आधी रात को भाभी ने देवर का काट डाला प्राईवेट पार्ट, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

October 21, 2025
UP News: गजब के निकले रामबाबू, रंगबाजी से रचाई दूसरी शादी, ‘घरवाली’ ने भी ‘बाहरवाली’ को लगाया गले

UP News: गजब के निकले रामबाबू, रंगबाजी से रचाई दूसरी शादी, ‘घरवाली’ ने भी ‘बाहरवाली’ को लगाया गले

October 12, 2025

मंदिर के उप सचिव पप्पू ठाकुर ने क्या कहा?

मंदिर कमेटी के उप सचिव पप्पू ठाकुर के अनुसार, सदियों से एक कहानी प्रचलित है। कहा जाता है कि लगभग 50 किलोमीटर दूर राजस्थान के राजाखेड़ा से एक सेठ नर्मदा नदी से शिवलिंग लेकर आ रहे थे। रात्रि विश्राम के लिए वह जिस स्थान पर ठहरे थे, वहीं शिवलिंग स्थापित हो गया। सेठ को स्वप्न में शिवलिंग ने यही स्थापित होने की इच्छा जताई और बैलगाड़ी से शिवलिंग वहीं अपने आप झटक कर स्थापित हो गया। तब से इस मंदिर का नाम राजेश्वर (Agra) पड़ा। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग को अचलेश्वर महादेव भी कहा जाता है।

यह भी पढ़े: Delhi-NCR में आज उमस से राहत, 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, UP-MP समेत, पढ़ें IMD का अपडेट

पप्पू ठाकुर बताते हैं कि उस समय राजेश्वर मंदिर के पास से यमुना नदी बहती थी और लोग यमुना का पानी लाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करते थे। अंग्रेजी शासन के समय शिवभक्तों के लिए परिक्रमा की व्यवस्था की जाती थी। बल्लियां लगाकर उस पर लालटेन लगाई जाती थीं और सोमवार की आरती के लिए आस-पास के गांव वालों को इकट्ठा किया जाता था।

सावन के पहले सोमवार को लगता है मेला

22 जुलाई से महादेव के प्रिय माह सावन की शुरुआत हो गई है। सावन के पहले सोमवार से आगरा के शिवालयों में मेलों का आयोजन शुरू होता है। इसके बाद अलग-अलग सोमवार को आगरा के चारों महादेव मंदिरों पर मेलों का आयोजन होता है। सावन के पहले सोमवार, यानी 22 जुलाई को राजेश्वर मंदिर का मेला लगता है जिसमें हजारों भक्त शामिल होते हैं।

यह भी पढ़े: मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने किया हंगामा, कार सवार को पीटा

इस दौरान मंदिर में पैर रखने तक की जगह नहीं होती। विदेशों से भी भक्त पूजा करने आते हैं। मंदिर के महंत रूपेश उपाध्याय के अनुसार, सात सोमवार मन से भगवान शिव की उपासना और राजेश्वर मंदिर में अभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है।

Tags: Agramysterious temple of Agrarajeshwar temple
Share198Tweet124Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Agra News: आधी रात को भाभी ने देवर का काट डाला प्राईवेट पार्ट, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Agra News: आधी रात को भाभी ने देवर का काट डाला प्राईवेट पार्ट, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

by Vinod
October 21, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा में देररात एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। यहां के खेड़ी गांव...

UP News: गजब के निकले रामबाबू, रंगबाजी से रचाई दूसरी शादी, ‘घरवाली’ ने भी ‘बाहरवाली’ को लगाया गले

UP News: गजब के निकले रामबाबू, रंगबाजी से रचाई दूसरी शादी, ‘घरवाली’ ने भी ‘बाहरवाली’ को लगाया गले

by Vinod
October 12, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। करवा चौथ पर्व के बाद अब सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के अजब-गजब के वीडियो तेजी से वायरल...

Agra

वर्दी में छुपा अपहरणकर्ता: फिरौती के लिए सिपाही ने छात्र को बनाया निशाना

by Mayank Yadav
September 25, 2025

Agra Police: आगरा में पुलिस वर्दी का काला चेहरा उजागर हुआ है। सैंया थाने में तैनात सिपाही मोनू तालान ने...

Agra

सिंधी समाज में धर्मांतरण कांड का बड़ा भंडाफोड़: Agra में ‘लालवानी नेटवर्क’ का पर्दाफाश, विदेश तक फैला जाल

by Mayank Yadav
September 3, 2025

Agra forced conversion: उत्तर प्रदेश के आगरा में सिंधी समाज से जुड़ा एक बड़ा धर्मांतरण कांड सामने आया है। शाहगंज...

Agra

‘मैं उसका पहला मरीज, वो मेरी आखिरी डॉक्टर’— होटल में इंजीनियर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में भावुक संदेश

by Mayank Yadav
August 5, 2025

Agra Hotel Suicide: आगरा के एक होटल में मेरठ निवासी 31 वर्षीय इंजीनियर रोहित कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर...

Next Post
The UP Files Film

The UP Files Film: 33 साल के फिल्मी करियर में पहली बार "द यूपी फाइल्स" में लीड रोल में नजर आएंगे मनोज जोशी

bad newz day 3 box office collection, vicky kaushal triptii dimri bad newz

Entertainment News : विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' ने तोड़ा नामी फिल्मों का रिकॉर्ड, पहले ही दिन की बंपर कमाई से सभी को चौंकाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version