Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home क्राइम

जेएनयू की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

abhishek tyagi by abhishek tyagi
January 24, 2022
in क्राइम, दिल्ली, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में 17 जनवरी की रात पीएचडी की छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार देर शाम मुनिरका से पकड़े गए आरोपी की पहचान मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी अक्षय दोलई (27) के रूप में हुई है।

1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद उसे

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने शराब के नशे में वारदात की थी। करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से छात्रा का मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल आरोपी की स्कूटी और कपड़े बरामद हुए हैं। आरोपी भीकाजी कामा प्लेस स्थित मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिला डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि जेएनयू में छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास की सूचना 17 जनवरी को मिली थी। सूचना मिलते ही डीसीपी  टीम के साथ रात को ही मौके पर पहुंच गए थे। मामला दर्जकर एसीपी अजय वेदवाल और वसंतकुंज (नार्थ) थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश की टीम ने जांच शुरू की।

RELATED POSTS

JNU में लिखे ब्राहमण-बनिया विरोधी नारों पर अब राजनीति शुरू, VHP और हिंदू रक्षा दल ने वामपंथियों को लिया निशाने पर, दे डाली ये धमकी

December 4, 2022

Anti-Brahmin slogans In JNU: “ब्राह्मण -बनिया भारत छोड़ो” JNU की दीवारों पर लाल रंग से लिखा गया ये स्लोगन, सोशल मीडिया पर हो रही ये प्रतिक्रिया

December 2, 2022
रजिस्टर में आरोपी के वाहन की एंट्री नहीं

शुरुआती जांच में पता लगा कि जेएनयू के गेट पर रखे रजिस्टर में आरोपी के वाहन की एंट्री नहीं की गई थी। पुलिस ने जेएनयू के सभी गेट, नेल्सन मंडेला मार्ग व रिंग रोड पर लगे करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसके बाद आरोपी अक्षय दोलई को मुनिरका स्थित किराये के घर से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस के मुताबिक वारदात वाले दिन आरोपी का पत्नी से झगड़ा हुआ था। नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी। उस रात अक्षय ने मकान मालिक के साथ शराब पी थी। मालिक के जाने के बाद उसने बीयर की बोतल पी। पुलिस के मुताबिक नशे की हालत में वह स्कूटी से जेएनयू की तरफ चला गया। रात करीब 11:30 बजे जेएनयू जा रही तीन छात्राओं का पीछा करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में दाखिल हो गया। लड़की पूर्वी गेट की तरफ मुड़कर हॉस्टल में चली गई।

छात्रा को झाड़ियों में खींचने के दौरान आरोपी को लगी चोट

इसी बीच पीड़िता घूमते हुए वहां पहुंची। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने छात्रा को झाड़ियों में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने मोबाइल निकाल कर पुलिस को सूचना देने की धमकी दी तो आरोपी मौके से फरार हो गया। जाते हुए उसने छात्रा का मोबाइल छीन लिया था। छात्रा को झाड़ियों में खींचने के दौरान आरोपी के पैर में चोट लगी थी।

मोबाइल रिपेयरिंग से पहले करता था रेलवे टिकट की बुकिंग

पुलिस के मुताबिक भीकाजी कामा प्लेस स्थित मोबाइल रिपयेरिंग की दुकान पर काम करने से पहले आरोपी वर्ष 2011 से 2015 रेलवे टिकट बुकिंग का काम करता था। वह हर रोज जेएनयू के रेलवे टिकट काउंटर पर जाता था। इस कारण आरोपी को जेएनयू के भूगोल की पूरी जानकारी थी।

आरोपी तीन छात्राओं को पीछा करते हुए जेएनयू में घुसा था

जेएनयू में पीएचडी की छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी अक्षय दोलई तीन छात्राओं को पीछा करते हुए जेएनयू परिसर में घुसा था। छात्राएं जब अपने हॉस्टल में चली गई तो आरोपी को पीड़ित छात्रा पूर्वी गेट के पास घूमते हुए मिल गई। दूसरी तरफ पुलिस की जांच में पुलिस को जेएनयू कैंपस की सुरक्षा में काफी खामियां पाई गई हैं। आरोपी जेएनयू के मेन गेट(उत्तरी गेट) से जेएनयू कैंपस में घुसा था, मगर जेएनयू के सुरक्षा गार्डों ने तो उसे रोका और न ही उससे पूछताछ की। पुलिस ने जेएनयू छात्र संघ से भविष्य में सहयोग देने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जेएनयू छात्र संघ को आंदोलन की बजाय सहयोग करना चाहिए था। 

इंस्पेक्टर विपिन की जांच में ये बात सामने आई

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि एसीपी, वसंतकुंज अजय वेदवाल, थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश व इंस्पेक्टर विपिन की जांच में ये बात सामने आई है कि वारदात वाले दिन पत्नी से झगड़ा होने पर आरोपी ने बहुत ज्यादा शराब पी थी। इसके बाद ये जेएनयू की तरफ चला गया। ये जेएनयू के मेन गेट से छात्राओं को पीछा करते हुए जेएनयू कैंपस में प्रवेश कर गया। छात्रा जब हॉस्टल में चली गई तो आरोपी पूर्वी गेट की तरफ मुड़ गया। यहां उसे पीड़ित छात्रा घूमती हुई मिल गई। जहां छात्रा घूम रही थी वहां थोड़ा अंधेरा था। आरोपी ने छात्रा से अश्लील बातें करना शुरू कर दिया। छात्रा ने विरोध किया तो पुलिस को सूचना देने की धमकी दी तो आरोपी ने छात्रा को मोबाइल छीनने की कोशिश की। उसने छात्रा के साथ हाथापाई की और झाडिय़ों में खींचने की कोशिश की। आरोपी छात्रा का मोबाइल लेकर फरार हो गया। वह पश्चिमी गेट से जेएनयू कैंपस से फरार हो गया। 

जेएनयू की सुरक्षा में काफी खामियां है

डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि जेएनयू की सुरक्षा में काफी खामियां है। जेएनयू के किसी भी गेट पर न तो कोई चेकिंग होती है और न ही दुपहिया वाहनों की इंट्री होती है। पुलिस के किसी भी गेट पर रजिस्टरों में किसी तरह की प्रवेश व निकास की किसी की भी एंट्री नहीं मिली है। आरोपी आसानी से जेएनयू में प्रवेश कर गया और बाहर निकल गया। कहीं भी उसकी न तो चेकिंग हुई और न ही किसी ने उसे रोका। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जेएनयू में कैंपस के अंदर कोई गश्त भी नहीं होती। साथ ही जेएनयू में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्वालिटी भी अच्छी नहीं है। ऐसे में जेएनयू के करीब नौ हजार छात्रों की सुरक्षा खतरे में है। 

जेएनयू हिंसा से नहीं लिया कोई सबक

जेएनयू प्रशासन ने जनवरी, 2020 में हुई हिंसा से भी कोई सबक नहीं लिया। उस समय भी काफी संख्या में बाहरी छात्र जेएनयू में प्रवेश कर गए थे और बाहरी छात्रों ने जेएनयू में हिंसा की थी। जेएनयू प्रशासन ने उस दौरान कुछ समय के लिए सुरक्षा बढ़ा दी थी। जेएनयू में छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास वाली वारदात के बाद जेएनयू की सुरक्षा में काफी खामियां एक बार फिर उजागर हो गई है। 

पुलिस चेकिंग के देखकर आरोपी तीन मिनट रूका था

आरोपी जब पश्चिमी गेट से बाहर निकला तो वह नेल्सन मंडेला मार्ग पर आया। यहां पर आगे पुलिस की चेकिंग चल रही थी। इसके बाद आरोपी यहां पर करीब तीन मिनट रूका था। इसके बाद उसने स्कूटी वापस मोडी और रिंग रोड़ पर पहुंचा गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची थी। 

Tags: Delhi: One arrested in JNU sexual harassment caseJawaharlal Nehru UniversityJNU molestation case: Delhi Police nab accused from MunirkaJNU rape casejnu rape case newsjyotiguptalivenewsदिल्ली रेप केस जेएनयू
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

JNU में लिखे ब्राहमण-बनिया विरोधी नारों पर अब राजनीति शुरू, VHP और हिंदू रक्षा दल ने वामपंथियों को लिया निशाने पर, दे डाली ये धमकी

by Juhi Tomer
December 4, 2022
0

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी लगातार विवादों में है। विश्व हिंदू परिषद ने ब्राह्मण विरोधी नारे लिखने वालों पर हमला...

Anti-Brahmin slogans In JNU: “ब्राह्मण -बनिया भारत छोड़ो” JNU की दीवारों पर लाल रंग से लिखा गया ये स्लोगन, सोशल मीडिया पर हो रही ये प्रतिक्रिया

by Juhi Tomer
December 2, 2022
0

दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में हैं। विश्वविद्यालय परिसर में स्थित कई इमारतों की दीवारों पर...

JNU मे एक बार फिर बवाल, जानिये क्यों हैं सुर्खियों में JNU की कुलपति शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित

by Web Desk
August 23, 2022
0

दिल्ली: विवादों में रहने वाले जवाहरलाल नेहरू विश्वविघालय (JNU) में एक बार फिर वबाल खडा हो गया है। इस बार...

प्रतापगढ़ में सैकड़ों महिलाओं ने किया थाने का घेराव, घंटे चले घेराव से यातायात बाधित

by abhishek tyagi
March 31, 2022
0

प्रतापगढ़ । प्रतापगढ़ पुलिस की कार्यशैली से जिले लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है, बता दे कि शहर में दबंगों...

सुल्तानपुर : ससुराल वालों ने दामाद को ज़हर देकर उतारा मौत के घाट

by abhishek tyagi
March 25, 2022
0

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर बल्दीराय थाना क्षेत्र के महुली गांव में एक युवक की सुसराल में संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई।...

Next Post

हाथरस: सेल्फी के बुखार ने 2 युवकों की ली जान, मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम

Election 2022: दिल्ली सरकार की दिल्लीवालों से अपील- गिनाएं हमारे काम की सफलताएं

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version