बॉलीवुड में पहले भी नजर आया भगवा रंग का कनेक्शन, दीपिका से पहले इन अभिनेत्रियों ने भी पहना भगवा रंग

फिल्म ‘पठान’ को लेकर बवाल शुरू हो चूका है। फिल्म का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। इस गाने में दीपिका के भगवा रंग की बिकिना पहनने पर हो रहा है। ‘पठान’ फिल्म पर भगवा रंग का अपमान करने का आरोप लगाकर फिल्म के पोस्टर तक जलाए जा रहे हैं। लेकिन आज जिस रंग पर हंगामा हो रहा उससे पहले भी कई अभिनेत्रियां ये पहन चुकी हैं और बॉलीवुड से भगवा रंग का कनेक्शन बहुत ही पुराना है। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड और भगवा रंग के बारे में…

फिल्म ‘कॉकटेल’ में भगवा रंग की बिकिनी

फिल्म पठान से पहले भी दीपिका अपनी फिल्म ‘कॉकटेल’ में भगवा रंग की बिकिनी पहने नजर आई थीं। इस दौरान दीपिका का सैफ अली खान के साथ एक कीसिंग सीन भी था। लेकिन तब इसे लेकर कोई विवाद और हंगामा नहीं हुआ था।

वाणी कपूर और कटरीना कैफ

फिल्म ‘वॉर’ के गाने ‘घुंघरू टूट गए’ में वाणी कपूर ने भी भगवा रंग की ही बिकिनी पहनी थीं और अपने किलर मूव्स से लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं, कटरीना कैफ भी ‘बार बार देखो’ फिल्म के गाने ‘आंखों को तेरी आदत है’ में भगवा रंग की बिकिनी में बीच पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रोमांस करते नजर आई थीं।

भगवा रंग की साड़ी

ये तो हुई बिकिनी की बात, लेकिन भगवा रंग की साड़ी में ही अभिनेत्रियां ने अपना कमाल दिखाया हैं। अभिनेत्री मुमताज से लेकर डिंपल कपाड़िया तक, रवीना टंडन से लेकर काजोल तक हर दौर में अभिनेत्रियों ने साड़ी पहन पर्दे पर जलवा बिखेरा है। ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबान पर..’ गाने में मुमताज का भगवा साड़ी पहनना और ‘जाने दो ना’ गाने में डिंपल कपाड़िया के भी खूब चर्चे हुए थे। इनके अलावा ‘हाय हाय ये मजबूरी’ गाने में जीनत अमान ने भी बारिश में आग लगाई है।

Exit mobile version