Ayodhya में रामलला पर भी नज़र आया गर्मी का असर, खास वस्त्रों के साथ किया गया भोग का इंतज़ाम

अयोध्या में भी गर्मी का भयंकर प्रकोप नज़र आ रहा है जिसके चलते भव्य राम मंदिर मं रामलला की मूर्ति का विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है।

up weather, weather forecast, ramlala, ayodhya, scorching heat, imd alert

Ayodhya : उत्तर भारत में पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच रामलला की दिनचर्या में भी बदलाव किया जा रहा है और इसके लिए गर्मी के प्रकोप को देखते हुए उन्हें राहत देने वाला खाना और राहत देने वाले वस्त्र पहनाया जा रहा है। आपको बता दें कि उत्तर भारत में इस वक्त बढ़ती गर्मी के कारण तापमान 40 डिग्री के ऊपर लगातार बना हुआ है। और ऐसे में अयोध्या में रामनगरी के मंदिर में विराजमान भगवान की दिनचर्या भी बदल गई है। राम मंदिर में विराजमान बालक राम के राग-भोग में बदलाव कर दिया गया है।

रामलला को भोग में दही और फलों का जूस दिया जा रहा है। उनकी शीतल आरती हो रही है। उन्हें सूती वस्त्र के कपड़े पहनाए जा रहे हैं। अयोध्या में बने राम मंदिर में रामलाल 5 वर्ष के बालक के रूप में विराजमान है। इसलिए उन्हें ठंडी और गर्मी से बचने के लिए विशेष इंतजाम किया जाता है। इस वक्त नौतपा चलने के कारण रामलला को भोग में शीतल व्यंजन दिए जा रहे हैं और उन्हें सूती वस्त्र के कपड़े पहनाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : अब LIC भी बेचेगी हेल्थ इंश्योरेंस! कंपनी ने कर ली है पूरी तैयारी

रामलला की पहले सुबह सिर्फ दीपों से आरती होती थी पर अब प्रचंड गर्मी के चलते चांदी की थाली में चारों तरफ फूल बिछाकर उनकी आरती की जाती है। इसके साथ ही सुबह और शाम के भोग में उन्हें दही दी जाती है। इसके अलावा दोपहर में उन्हें फलों का जूस और लस्सी का भोग लगता है। उनके भोग में मौसमी फल भी शामिल किए जाते हैं।

Exit mobile version