Russia-Ukraine Conflict: यूक्रेन में दिखा तबाही का मंजर, यूक्रेन झुकने को तैयार नहीं

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच लगातार युद्ध जारी है। रूस यूक्रेन में तबाही मचा रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव और खारकीव में हमले की गति लगातार तेज़ होती जा रही है। सूत्रों के मुताबिक खारकीव में रक्षा विभाग के हेडक्वार्टर पर क्रूज मिसाइल से अटैक किया गया और यूक्रेन में भय का माहौल है।

जगह-जगह अलर्ट करने वाले सायरन की आवाज़ें लोगों में डर का वातावरण पैदा कर रही हैं। यूक्रेन के मेयर के हवाले से खबर है कि रूसी सैनिक कीव में घुसपैठ की कोशिश में है। वहीं, खारकीव में रात भर गोला बारूदों से यूक्रेन के कई इलाके दहलते रहे और आठ लोगों के मारे जाने की खबर है। मृतकों में कौन-कौन देश के व्यक्ति शामिल थे इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है|

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां के दूसरे सबसे बड़े शहर खेरसॉन पर रूस ने अपने अराजक अंदाज से कब्ज़ा कर लिया है।जबकि यूक्रेन की राजधानी कीव के कई इलाकों में धमाके हुए हैं। भारत लगातार अपने नागरिकों को यूक्रेन से ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत बाहर निकाल रहा है। साथ ही इस अभियान में तेजी लाते हुए केंद्र सरकार के चार मंत्री यूक्रेन के आसपास के देशों में भेजे गए हैं।

(निशांत दीक्षित)

Exit mobile version