धोनी के घर में गूंजने वाली है किलकारी, वाईफ ने सोशल मीडिया पर किया खुलासा

Dhoni, IPL2024

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni) अपनी बेहतरीन बल्लेबाज़ी को लेकर दुनियाभर में जाने जाते हैं। और आज कल तो वो आईपीएल 2024 में चैन्नई सुपर किंग्स की अपनी दमदार टीम की कमान संभाले हुए बीज़ी चल रहे हैं दुनिया भर में उनके कई फैंस हैं और उनसे जुड़ी ही एक खबर सामने आई है और वो ये है कि अब धोनी के घर जल्द ही एक किलकारी गूंजने वाली है।

हालांकि इस बात का अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं हुआ है लेकिन धोनी (Dhoni) की वाइफ साक्षी धोनी एक सोशल मीडिया पोस्ट के आने के बादसे ही ये खबर हर तरफ फैल चुकी है। अक्सर धोनी के मैच के वक्त उनकी पत्नी साक्षी को स्टेडियम में उनके लिए चियर करते हुए देखा गया है और इस बार भी वो IPL मैच में मैदान में नज़र आई। जिसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी स्टोरी पर मैच का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा ‘प्लीज़ चैन्नई सूपर किंग्स जल्दी खत्म करो आज का गेम बेबी आने वाला है जल्द ही’ साक्षी के इस स्टोरी को शेयर करने के बाद से ही सभी फैंस काफी खुश हो गए और देखते ही देखते ये खबर हर तरफ वायरल ही हो गई कि धोनी के घर जल्द ही एक नन्हा बेबी आने वाला है।

ये भी पढ़ें : पति केजरीवाल से मिलने के लिए कोर्ट ने दी सुनीता केजरीवाल को इजाज़त

लेकिन आपको बता दें कि यहां बात वो नहीं है जो आप समझ रहे हैं। दरअसल, साक्षी ने बेबी के आने की ये जानकारी अपनी ओर से नहीं बल्कि अपनी भाभी की ओर से दी है। क्योंकि धोनी की वाइफ साक्षी नहीं बल्कि धोनी के भाई-भाभी भी उनकी ही तरह अब पेरेंट्स क्लब में शामिल हो गए हैं। इस बात की जानकारी धोनी और उनकी वाइफ की तरफ से एक बेहद अलग ही अंदाज़ में दी गई।

Exit mobile version