Instagram Notes फीचर में एड हुए ये दो नए ऑप्शन्स, ऐसे कर पाएंगे यूजर्स इस्तेमाल

INSTAGRAM UPDATE IN HINDI

एक बार मेटा ने अपने स्वामित्व वाली कंपनी इंस्टाग्राम पर एक बड़ा अपडेट पेश किया है। हालांकि इस फीचर का इस्तेमाल आप सभी काफी समय से ऐप में करते हुए आ रहे है, लेकिन इस बार कंपनी ने इसमें दो नए फीचर एड ऑन किए है। आज हम आपसे इस अपडेट के बारें में बात करने के लिए जानकारी देने आएं है। चलिए विस्तार से इस शानदार अपडेट के बारें में जानते है।

INSTARGAM NOTES UPDATE

अब तक  आप भी इंस्टाग्राम के नोट्स वाले फीचर से रु-ब-रू हो चुके होंगे कंपनी ने इसमें कुछ बदलाव किए है। हालांकि ये बदलाव शानदार साबित होने वाला है, कंपनी ने अपने इस फीचर में दो ऑप्शन को जोड़ा है। बता दें की इन ऑप्शन्स में कंपनी ने गाने जोड़ने वाला फीचर है। इसी के साथ आप नोट में लिखें शब्दों को ट्रांसलेट कर अपनी भाषा में ये जान सकते हैं कि व्यक्ति ने क्या लिखा है।

इनते समय तक कर पाएंगे गानो को एड

कंपनी के सीईओ ने इस अपडेट की जनकारी दी है। इसी के साथ इसके लिए समय सीमा भी निर्धारित की गई है। मिली जानकारी के अनुसार यूजर्स 30 सेकेंड तक म्यूजिक क्लिप को नोट्स में एड कर पाएंगे इसके साथ ही यूजर्स चाहें तो म्यूजिक के साथ टेक्स्ट नोट भी एड कर सकते हैं जिसमें इमोजी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. नोट्स के अलावा कंपनी ने नोट्स ट्रांसलेशन फीचर भी रोलआउट किया है. इसकी मदद से यूजर्स नोट्स को ट्रांसलेट कर सकते हैं.  बता दें, ट्रांसलेशन फीचर कंपनी पहले से कमेंट्स और पोस्ट डिक्रिप्शन के लिए भी देती है।

Exit mobile version