Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मनोरंजन

KKK 13 में इस बार नज़र आने वाली हैं ये हसीनाएं यहां देखें कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट

बिग बॉस के बाद कलर्स टीवी के जिस शो को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है उसका नाम है खतरों के खिलाड़ी। अभिनेता अक्षय कुमार ने साल 2008 में इस स्टंट बेस्ड शो को पहली बार होस्ट किया था।

Neel Mani by Neel Mani
November 19, 2024
in मनोरंजन
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बिग बॉस के बाद कलर्स टीवी के जिस शो को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है उसका नाम है खतरों के खिलाड़ी। अभिनेता अक्षय कुमार ने साल 2008 में इस स्टंट बेस्ड शो को पहली बार होस्ट किया था। इसके बाद लगातार अक्षय कुमार ने इस शो के 2 और सीजन को होस्ट किए थे।

अमेरिकी स्टंट बेस्ड शो फियर फेक्टर से मेल खाता ये शो भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। अपने पसंदीदा सेलेब्स को खतरों से जूझते हुए देखना दर्शकों को काफी पसंद आता है। शो की पॉपुलैरिटी के चलते ही साल 2008 के बाद हर साल इस स्टंट बेस्ड शो के नए-नए सीजन लाए जाते हैं।

RELATED POSTS

“‘गुस्ताख इश्क’ ट्रेलर रिलीज़: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के रोमांस ने फैंस का दिल जीत लिया”

“‘गुस्ताख इश्क’ ट्रेलर रिलीज़: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के रोमांस ने फैंस का दिल जीत लिया”

November 10, 2025
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ से सामने आया संजय दत्त का पहला लुक, ‘जिन्न’ अवतार में फैंस बोले – “संजू बाबा का जलवा फिर लौटा”

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ से सामने आया संजय दत्त का पहला लुक, ‘जिन्न’ अवतार में फैंस बोले – “संजू बाबा का जलवा फिर लौटा”

November 10, 2025

अक्षय कुमार के इस शो को होस्ट करने के बाद बॉलीवुड के और भी सितारों ने इसे होस्ट किया जिसमें प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन कपूर जैसे सितारों के नाम शामिल थे। पिछले कुछ सालों से खतरों के खिलाड़ी को मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। भले ही इस शो को कई सेलेब्स ने होस्ट किया हो लेकिन अक्षय कुमार के होस्ट करने के तरीके को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। खैर इस पर फिर कभी बात करेंगे। अब आपको बताते हैं इस शो के आने वाले नए सीजन के बारे में।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 जल्द ही ऑन एयर होने वाला है। इस बार भी रोहित शेट्टी इसे होस्ट करने जा रहे हैं लेकिन इससे पहले आपको बता देते हैं इस शो में इस बार पार्टिसिपेट करने वाले कंटेस्टेंट के नामों के बारे में। जी हां इसकी कन्फर्म लिस्ट आ गई है। चलिए आपको बताते हैं इस बार इस एडवेंचरस शो का हिस्सा कौन-कौन बनने जा रहा है।

अर्चना गौतम बिग बॉस में अपने अलग अंदाज से फेमस होने वाली अर्चना गौतम भी इस बार इस शो में खतरों से खेलते हुए दिखाई देने वाली हैं।

अपनी बोल्डनेस से सोशल मीडिया पर आग लगाने वाली सौंदस मौफकीर भी खतरों से भरे इस शो में स्टंट करते हुए दिखाई देने वाली हैं। इंटरनेट पर अपनी हॉटनेस के जलवे बिखेरने वाली सौंदस इस शो में क्या कमाल दिखा पाती है ये तो शो के आने के बाद ही पता चलेगा।

रूही चतुर्वेदी पॉपुलर शो कुंडली भाग्य का हिस्सा रही रूही चतुर्वेदी भी खतरों के इस खेल में शामिल होती दिखाई देने वाली हैं। इंस्टाग्राम पर इस अदाकारा को 1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। अब देखना ये होगा कि रूही अपने फैंस के लिए किन-किन खतरों से होकर आगे बढ़ती है।

सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला और ढाई किलो प्रेम जैसे सीरियल्स में नज़र आने वाली अंजलि आनंद भी इस बार इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं।

रश्मित कौर म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। रश्मित कौर भी इस बार इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। आपको बता दें, रश्मित कौर आउटफिट्स के मामले में उर्फी जावेद को भी कड़ी टक्कर देती है।

अंजुम फेख टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं, भाग्य लक्षमी और कुंडली भाग्य जैसे धारावाहिकों में नज़र आ चुकी अंजुम फेख भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में स्टंट करते हुए दिखाई देने वाली है।

सलमान खान के साथ फिल्म जय हो में नज़र आ चुकी एक्ट्रेस डैजी शाह भी इस बार इस शो का हिस्सा बनने जा रही है। फैंस इस शो के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Tags: Archana GautamEntertainment NewsKhatron Ke Khiladi 13
Share196Tweet123Share49
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

“‘गुस्ताख इश्क’ ट्रेलर रिलीज़: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के रोमांस ने फैंस का दिल जीत लिया”

“‘गुस्ताख इश्क’ ट्रेलर रिलीज़: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के रोमांस ने फैंस का दिल जीत लिया”

by Sangeeta Sharma
November 10, 2025

विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों...

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ से सामने आया संजय दत्त का पहला लुक, ‘जिन्न’ अवतार में फैंस बोले – “संजू बाबा का जलवा फिर लौटा”

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ से सामने आया संजय दत्त का पहला लुक, ‘जिन्न’ अवतार में फैंस बोले – “संजू बाबा का जलवा फिर लौटा”

by Sangeeta Sharma
November 10, 2025

फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर की नई फिल्म ‘धुरंधर’ से एक्टर संजय दत्त का पहला लुक सामने आया है। इस फिल्म...

धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक, 89 साल की उम्र में ICU में भर्ती, परिवार और फैंस कर रहे दुआएं

धर्मेंद्र की तबीयत नाजुक, 89 साल की उम्र में ICU में भर्ती, परिवार और फैंस कर रहे दुआएं

by Sangeeta Sharma
November 10, 2025

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। 89 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के ब्रीच...

विदेश में दिलजीत दोसांझ के शो पर फिर विवाद, खालिस्तानी नारे से मचा हंगामा

विदेश में दिलजीत दोसांझ के शो पर फिर विवाद, खालिस्तानी नारे से मचा हंगामा

by Sangeeta Sharma
November 10, 2025

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को फिर से धमकी मिलने की खबर सामने आई है। न्यूजीलैंड में होने वाले...

वीकेंड का वार में डबल एविक्शन! ‘बिग बॉस 19’ से बाहर हुए अभिषेक बजाज और नीलम गिरी

वीकेंड का वार में डबल एविक्शन! ‘बिग बॉस 19’ से बाहर हुए अभिषेक बजाज और नीलम गिरी

by Sangeeta Sharma
November 10, 2025

‘बिग बॉस 19’ का ताज़ा वीकेंड का वार एपिसोड दर्शकों के लिए काफी चौंकाने वाला रहा। इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट्स...

Next Post

Kia कंपनी का धमाका मार्कट में जल्द लॉन्च होगी कंपनी की इलेक्ट्रिक कार, इतनी होगी कार की कीमत

UP By-election: तपती धूप में महिलाओं ने संभाला सरकार बनाने का जिम्मा, वोटिंग के लिए लगी लंबी कतार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version