Thursday, October 2, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home दिल्ली

निजीकरण के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का आज दूसरा दिन, जानिए अब तक क्या पड़ा असर…

Zeeshan Farooqui by Zeeshan Farooqui
March 29, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रीय
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बारह सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का आज दूसरा और आखिरी दिन है। पहले दिन ट्रांसपोर्ट और बैंकिंग से जुड़े काम ठप रहे। इसका असर देशभर में पड़ा। आज दूसरे दिन भी बंद का असर दिख सकता है। बता दें कि बैंकों के निजीकरण, अन्य सरकारी कंपनियों को बेचने के विरोध में ये यूनियन बंद पर गए हैं।

इस बंद के दौरान कई तरह की हलचलें होती रहीं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, केरल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों में विरोध के पहले दिन असर दिखाई दिया। यहां परिवहन और बैंकिंग सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुई। केरल में उच्च न्यायालय को सरकारी कर्मचारियों को इस हड़ताल से दूर रखने के लिए इसे अवैध करार देते हुए आदेश जारी करना पड़ा। इसके बाद भी यहां अधिकांश सरकारी ऑफिस बंद रहे।

RELATED POSTS

Bharat Bandh Live Updates

Bharat Bandh Live Updates: बंद के दौरान पुलिस वाले से हो गया ब्लंडर, SDM पर ही चला दी लाठी; जानें लेटेस्ट updates

August 21, 2024
किसानों का पैदल मार्च photo

Farmers Protest 2.0: किसानों द्वारा ‘भारत बंद’ आह्वान का दिखा मिला-जुला असर, समर्थन में ग्रेटर नोएडा से निकला पैदल मार्च

February 16, 2024

दक्षिण भारत के दूसरे शहरों की सड़कें भी खाली रहीं। सरकारी बसें पूरी तरह से दूर रहीं। इसके अलावा टैक्सी, ऑटो-रिक्शा और निजी बसें भी रोड पर नहीं उतरीं। वही बंगाल में वाम दल भी इस बंद में शामिल हुआ। इन लोगों ने यहां रेल पटरियों पर बैठ कर ट्रेन के संचालन को बाधित किया साथ ही रोड पर ट्रैफिक भी रोका। उत्तरी बंगाल में कूचबिहार में लोगों को दिक्कत से बचाने के लिए कुछ सरकारी बसें उतारी गई, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उसमें तोड़फोड़ की।

बंद के पहले दिन हरियाणा के करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, अंबाला, यमुनानगर और कैथल जिलों में परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं और लोगों को दिक्कत हुई। गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) के 100 से अधिक स्टाफ प्रदर्शन में शामिल हुए। इस बंद के सपोर्ट में संसद में भी कुछ सांसद आए। वामपंथी और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के राज्यसभा सांसदों ने गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया।

दरअसल केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा भविष्य निधि की ब्याज दरों में कटौती, ईंधन की बढ़ती कीमतें और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण जैसे मुद्दों पर इस बंद का आह्वान किया गया था। इस बंद में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के अलावा, स्वतंत्र क्षेत्रीय संघ और श्रमिक संघ भी शामिल हैं।

Tags: 2nd day of bharat bandbharat bandhBharat Bandh News LIVE UpdatesBharat Bandh Today Latest Updateslatest new on bharat band
Share196Tweet123Share49
Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Bharat Bandh Live Updates

Bharat Bandh Live Updates: बंद के दौरान पुलिस वाले से हो गया ब्लंडर, SDM पर ही चला दी लाठी; जानें लेटेस्ट updates

by Mayank Yadav
August 21, 2024
0

Bharat Bandh Live Updates आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त, 2024 को देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया है।...

किसानों का पैदल मार्च photo

Farmers Protest 2.0: किसानों द्वारा ‘भारत बंद’ आह्वान का दिखा मिला-जुला असर, समर्थन में ग्रेटर नोएडा से निकला पैदल मार्च

by Saurabh Chaturvedi
February 16, 2024
0

नई दिल्ली। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा 16 फरवरी यानी आज भारत रत्न का आह्वान किया...

Next Post

West Bengal Violence: बीरभूम हिंसा पर बुधवार को पीएम करेंगे मीटिंग, बंगाल बीजेपी के सांसद होंगे शामिल

अतीक अहमद पर फिर चला योगी सरकार का बुलडोजर, इस बार पुश्तैनी घर की अवैध दीवार को ढहाया गया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version