Saturday, November 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राष्ट्रीय

Toll Tax used : टोल टैक्स से हर दिन होती है कितनी कमाई जानिए कहां और कैसे होता है इसका इस्तेमाल

भारत के टोल प्लाजा सिर्फ टैक्स वसूली का जरिया नहीं, बल्कि देश के सड़क नेटवर्क को मज़बूत करने वाली रीढ़ बन चुके हैं। फास्टैग आने के बाद वसूली और पारदर्शिता दोनों में बड़ा बदलाव आया है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
August 7, 2025
in राष्ट्रीय
Toll tax collection and usage in India
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Toll Tax: जब भी हम हाइवे या एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं, तो टोल प्लाजा से गुजरना ज़रूरी होता है। यह सिर्फ एक टैक्स नहीं, बल्कि सरकार की एक बड़ी कमाई का ज़रिया भी है।
सड़क परिवहन मंत्रालय के अनुसार, जून 2025 तक देश में 1,087 टोल प्लाजा सक्रिय हैं। ये प्लाजा देश के लगभग 1.5 लाख किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का हिस्सा हैं। इनमें से करीब 45,000 किलोमीटर सड़कों पर ही टोल वसूली की जाती है। पिछले 5 वर्षों में 457 नए टोल प्लाजा बनाए गए हैं, जिससे यह साफ होता है कि देश में सड़कें तेजी से बन रही हैं और फास्टैग जैसी तकनीक का भी इस्तेमाल बढ़ा है।

हर दिन कितनी कमाई होती है?

आपको जानकर हैरानी होगी कि टोल प्लाजा से हर दिन औसतन 168.24 करोड़ रुपये की कमाई होती है। ये रकम सालाना करीब 61,408 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है। इस पैसे का उपयोग सड़क निर्माण, रखरखाव और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों में किया जाता है।

RELATED POSTS

No Content Available

फास्टैग से बदली टोल वसूली की तस्वीर

फास्टैग सिस्टम आने के बाद टोल वसूली अधिक पारदर्शी और तेज़ हो गई है। डिजिटल पेमेंट से समय की बचत होती है और टोल चोरी जैसी दिक्कतें कम हुई हैं। 2019-20 में वसूली जहां 27,504 करोड़ थी, वहीं 2023-24 में यह 55,882 करोड़ तक पहुंच गई। यानी महज चार साल में कमाई लगभग दोगुनी हो गई है।

सबसे ज्यादा कमाने वाले टोल प्लाजा

हर टोल प्लाजा की कमाई बराबर नहीं होती। कुछ रास्ते ऐसे हैं, जहां भारी ट्रैफिक के चलते ज्यादा कमाई होती है। गुजरात का भरथना टोल प्लाजा इस लिस्ट में सबसे ऊपर है, जिसने 2023-24 में 472.65 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद शाहजहांपुर (राजस्थान), जलधुलागोरी (पश्चिम बंगाल), बड़ाजोर (यूपी) और घरौंडा (हरियाणा) प्रमुख प्लाजा हैं।

टोल टैक्स से देश का विकास

टोल से मिलने वाली रकम सिर्फ सरकार की आमदनी नहीं, बल्कि उसका उपयोग देश के सड़क नेटवर्क को बेहतर और सुरक्षित बनाने में किया जाता है। इससे नई सड़कें, एक्सप्रेसवे और तकनीकी सुविधाएं तैयार होती हैं, जिससे यातायात तेज और सुविधाजनक हो जाता है।

Tags: Indian InfrastructureToll Tax System
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP

UP का निर्यात ग्राफ आसमान छूने लगा: मीट और इलेक्ट्रॉनिक्स बने ग्रोथ इंजन

सबूतों के साथ बोले राहुल गांधी, ‘खुलआम हो रही गड़बड़ी, ‘महाराष्ट्र में चुनाव को ऐसे किया गया चोरी’

सबूतों के साथ बोले राहुल गांधी, ‘खुलआम हो रही गड़बड़ी, ‘महाराष्ट्र में चुनाव को ऐसे किया गया चोरी’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version