Site icon News1India

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: इटावा में डबल डेकर बस और कार में भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

Agra

Agra: उत्तर प्रदेश के इटावा में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा Agra-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। जहां डबल डेकर बस और कार में भीषण टक्कर हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

उधर, एसएसपी इटावा संजय कुमार वर्मा ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि रायबरेली से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक कार से टक्कर हो गई। बस में 60 लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई और करीब 20-25 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार तीन लोगों की भी मौत हो गई। कुल सात लोगों की मौत हुई है।

स्लीपर बस में 70 लोग सवार थे

इस भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। शनिवार शाम रायबरेली से दिल्ली के लिए रवाना हुई इस स्लीपर बस में करीब 70 लोग सवार थे।

इसलिए हुआ हादसा

शनिवार रात करीब एक बजे लखनऊ-Agra एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 129 पर जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र में अचानक एक अनियंत्रित कार गलत साइड से बस के सामने आ गई। इससे बस और कार में भीषण टक्कर हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।

हादसे के बाद पुलिस और बचाव दल द्वारा रेस्क्यू

यूपीडा टीम और स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने बस में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। मृतकों में तीन यात्री कार के और एक बस का है। वहीं, तीन की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर प्रोफेसर डॉ. सोमेंद्र पाल सिंह, डॉ. विश्वदीपक, डॉ. राजकुमार यादव, डॉ. शेष कुमार ने टीम के साथ इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में सभी का उपचार शुरू किया।

घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि कार सवार को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ चली गई। सामने से आ रही बस उससे टकराकर खाई में चली गई। छह लोगों की मौत हो गई है। बाकी का उपचार चल रहा है।

Himachal Pradesh Flood : शिमला में सैलाब से मची तबाही, 36 लोग मलबे में दफन, डराने वाली तस्वीरें

मृतकों की पहचान की जा रही है

हादसे में प्रधुम् (24) पुत्र अरविंद सिंह निवासी ठिटोली तालग्राम कन्नौज, मोनू (25) पुत्र ब्रजेश प्रताप निवासी गढ़िया तालग्राम कन्नौज, मोनू की मां चंदा देवी, पति का नाम ब्रजेश प्रताप की मौत हो गई। बस में सवार ओमप्रकाश (50) पुत्र असर्फी निवासी भरसरिया खीरी, जिला लखीमपुर खीरी और तीन अज्ञात लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version