Aman Sehrawat: अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक में भारत को दिलाया छठा मेडल, पीएम ने दी बधाई

PM Modi: पेरिस ओलंपिक में मन सहरावत ने भारत को छठा मेडल दिलवाया। प्रधानमंत्री मोदी ने अमन सहरावत को मेडल मिलने पर बधाई दी।

Aman Sehrawat

Aman Sehrawat : पेरिस ओलंपिक में Aman Sehrawat ने भारत को छठा पदक दिलाया। पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में यह भारत का पहला पदक था। इस पदक को जीतने की खुशी में पीएम मोदी ने अमन सेहरावत को खास अंदाज में बधाई दी। भारतीय पहलवान ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। अमन ने कांस्य पदक का मुकाबला प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज के खिलाफ खेला।

अमन ने यह मुकाबला 13-5 के शानदार स्कोर के साथ जीता। सेमीफाइनल मुकाबला हारने के बाद अमन ने कांस्य पदक के लिए क्वालीफाई किया। अमन की जीत पर सभी के अंदर खुशी की लहर देखी गई। अमन ने पेरिस ओलंपिक में भारत को छठा पदक दिलाया। यह कुल मिलाकर पांचवां कांस्य पदक था।

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर मन की जीत पर लिखा, “हमारे पहलवानों को और गौरव।” आपका धन्यवाद! पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए अमन सेहरावत को बधाई। उनकी दृढ़ता और समर्पण स्पष्ट हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को पूरा देश मना रहा है।

भारत ने जीता छठा पदक

बता दें कि पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली में यह छठा पदक है। भारत ने अब तक पेरिस में पांच कांस्य पदक और एक रजत पदक जीता है। भारत को अब तक निशानेबाजी में तीन, हॉकी में एक, भाला फेंक में एक और कुश्ती में एक पदक मिला है।

Bijnor: ऊपर से गुजरी ट्रेन… ट्रैक पर सोता रहा शख्स, पुलिस ने जगाया…

गौरतलब है कि भारत ने पिछले टोक्यो ओलंपिक में कुल 7 पदक जीते थे, जो एक ओलंपिक में भारत का सबसे अधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बन गया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय एथलीट इस बार टोक्यो का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं। भारत ने टोक्यो में भी स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, पेरिस में भारत को अभी भी स्वर्ण पदक का इंतजार है।

Exit mobile version