Bharat Jodo Nyay Yatra : भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 12वां दिन, आज बंगाल में प्रवेश करेगी कांग्रेस की न्याय यात्रा

Bharat Jodo Nyay Yatra: 12th day of Bharat Jodo Nyay Yatra, Congress's Nyay Yatra will enter Bengal today

नई दिल्ली।14 जनवरी से शुरू हुई, कांग्रेस की  Bharat Jodo Nyay Yatra  का आज 12वां दिन है। पिछले 5 दिनों से असम में यात्रा के बाद आज यात्रा असम के धुबरी से शुरू होकर पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी। यात्रा असम से शुरू होकर पहले कूच बिहार जिले होते हुए पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी। जिसके लिए कूच बिहार में माँ भवानी चौक से पैदल यात्रा से शुरू होगी जिसके बाद बस से गोक्सडांगा पहुंचेगी, इसके बाद अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा जाएगी।

29 जनवरी को Bharat Jodo Nyay Yatra का बिहार में प्रवेश

बारह दिनों के यात्रा के बाद 26 और 27 जनवरी को Bharat Jodo Nyay Yatra  को ब्रेक दिया जाएगा। जिसके बाद 28 जनवरी से यात्रा फिर से शुरू होगी। जिसके बाद 29 जनवरी को कांग्रेस की यह यात्रा बिहार में प्रवेश करेगी। उसके दो दिनों बाद एक बार फिर से यात्रा 31 जनवरी कों पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी। यात्रा पश्चिम बंगाल के, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर, दार्जिलिंग मालदा और मुर्शिदाबाद इलाके में रहेगी।

ये भी पढ़ें; मैच पर भारत की पकड़ मजबूत, 60 रनों के स्कोर पर इंग्लैंड ने 3 विकेट गंवाए

यात्रा की  जानकारी नहीं : ममता 

पश्चिम बंगाल में यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि उन्हे यात्रा की जानकारी नहीं है। पिछले दिनों महागठबंधन में सीटों को लेकर ममता ने कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे यात्रा को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस की इस यात्रा की जानकारी नहीं है।

Exit mobile version