Site icon News1India

Chandrayaan 3: ‘चंदा मामा अब दूर के नहीं बस एक टूर के’- चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर पीएम मोदी

'चंदा मामा अब दूर के नहीं बस एक टूर के'- चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर पीएम मोदी

'चंदा मामा अब दूर के नहीं बस एक टूर के'- चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर पीएम मोदी

नई दिल्ली। भारत ने आज एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र यानी इसरो के बहुत ही महत्वकांक्षी मिशन मून के तहत देश को तीसरी बार में सफलता मिली है. चंद्रयान-3 की सफलता पूर्ण लैंडिंग के बाद पीएम मोदी ने कहा कि चंदा मामा अब दूर के नहीं बल्कि बस एक टूर के हो गए हैं.

आज इतिहास बनते हुए देखा…- प्रधानमंत्री

23 अगस्त के दिन सबकी निगाहें चंद्रयान-3 पर टिकी थी. सभी एकजुट होकर ये मना रहे थे चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हो जाए. अब भारत ने ऐसा करते हुए इतिहास रच दिया और चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया. मिशन के सफलता पर पीएम मोदी ने कहा कि, ‘ जब भी हमलोग अपने आंखों से इतिहास बनते हुए देखते हैं, तो जीवन धन्य हो जाता है. देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है, जहां पर अब तक दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच पाया है. इस खास दिन के बाद से चांद से जुड़े सारे मिथक बदल जाएंगे. पहले चंदा मामा को बहुत दूर के कहा जाता था, लेकिन अब ये दूर नहीं बल्कि बस सिर्फ एक टूर के हो गए हैं. धरती से हमने संकल्प किया और चांद पर जाकर उसको साकार किया. अब हमारा देश भारत चंद्रमा पर है.

साउथ अफ्रीका से लाइव जुड़े पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी पांच देशों के समूह ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने लिए साउथ अफ्रीका गए हुए हैं. यहां से उन्होंने वर्चुअल माध्यम से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र यानी इसरो से जुड़े और मिशन की सफलता पर कहा कि ये देश के लिए गर्व का पल है.

Exit mobile version