Site icon News1India

थूक लगाकर बेच रहा था तंदूर… वीडियो वायरल, आरोपी अरेस्ट ढाबा बंद

Dankaur

Dankaur: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में एक ढाबे में एक कर्मचारी ने थूक लगाकर रोटी बनाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस की एक टीम तत्काल ढाबे पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।

वायरल हो रहा वीडियो दनकौर के बिहारी लाल चौक स्थित एक ढाबे का है। वीडियो में एक व्यक्ति तंदूर की रोटी बनाता नजर आ रहा है। तंदूर में रोटी सेंकते समय वह कई बार थूकता नजर आ रहा है। तंदूर के आसपास तीन लोग खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, ढाबे के अंदर कुछ ग्राहक भी खड़े नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो 32 सेकेंड का है।

आठ साल से ढाबे पर काम कर रहा था

Dankaur पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम जाने आलम है। वह ढाबे पर रसोइए का काम करता है। वह जारचा का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आलम आठ साल से यहां काम कर रहा है। उसे ढाबे पर तंदूरी रोटी बनाने का काम मिला है। इस घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भी हाल ही में ऐसा ही मामला सामने आया था। हिंदू संगठन नाराज थे जब एक होटल में थूक लगाकर रोटी सेंकने की घटना हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रोटी बनाने वाला आरोपी नाबालिग था, इसलिए पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। इस घटना से पहले गाजियाबाद में एक शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी पकाने का मामला सामने आया था। बागपत में थूक लगाकर चेहरे की मसाज करने का वीडियो सामने आया था।

यहां पढ़ें: विराट-गौतम की ऐसी बोन्डिंग? BCCI ने जारी किया ऐसा विडियो कि क्रिकेट के दीवाने हुए पागल

Exit mobile version