Site icon News1India

क्या हुई दहेज़ प्रताड़ना का शिकार, डायरी के पन्नों से खुलेगा मर्डर का राज, ऐसे कैसे 11वीं मंजिल से कूदी आरती?

Ghaziabad

Ghaziabad: गाजियाबाद जिले के राज नगर एक्सटेंशन स्थित केएम रेजीडेंसी में 30 वर्षीय नवविवाहिता ने 11वीं मंजिल पर स्थित अपने अपार्टमेंट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला का नाम आरती बताया जा रहा है। अब पुलिस इस बात को लेकर असमंजस में है कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पति मयंक त्यागी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। नंद ग्राम पुलिस के मुताबिक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की खबर से सनसनी फैल गई।

डायरी में मिला सात पन्नों का नोट

Ghaziabad पुलिस को आरती की डायरी में सात पन्नों का नोट मिला है, जिसमें आरती ने अपने पति मयंक त्यागी पर शारीरिक शोषण, उत्पीड़न और प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया है। एसीपी (नंदग्राम) रवि सिंह ने बताया कि आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाने से पहले आरती की मयंक से तीखी नोकझोंक भी हुई थी। एसीपी ने बताया, “पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सोसायटी की सड़क पर आरती को खून से लथपथ पाया। पुलिस उसे एमएमजी अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।”

Assam: नाबालिग लड़की से रेप मामले में दरिंदे ने डूबकर दी जान, सीन रिक्रिएट करते समय तालाब में कूदा

पति और ससुराल वालों पर आरोप

आरती के पिता राजीव त्यागी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी की शादी 2020 में हुई थी और वह बार-बार अपने पति के दुर्व्यवहार का जिक्र करती थी। राजीव त्यागी ने अपने दामाद मयंक, उसके पिता विनोद और उसकी मां साधना पर दहेज के लिए उसे परेशान करने और गंभीर रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि वे जांच कर रहे हैं कि आरती ने आत्महत्या की या उसके पति और ससुराल वालों ने उसे इमारत से फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि मामले में बीएनएस धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मयंक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Exit mobile version