Site icon News1India

Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया, मुठभेड़ में दो घायल

ghaziabad

Ghaziabad News : गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है, गाजियाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन खूंखार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जब पुलिस रात में आरोपियों को सामान बरामद करने के लिए उनकी बताई हुई जगह पर ले गई, तो अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. साथ ही बताया जा रहा है, कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए.

पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी पुलिया के पास पुलिस Ghaziabad चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान, एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रोका गया।

ये चीजें की गई बरामद

हालांकि, जब वे मौके से भागने लगे, तो Ghaziabad  पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि ये तीनों शातिर झपटमार हैं। पुलिस ने उनसे दो पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस, लूटी गई चेन, लूटे और छीने गए सामान को बेचकर मिले 32,300 रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की बाइक बरामद की है।

एसीपी का बयान आया सामने 

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में चेन और मोबाइल स्नैचिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुरुवार शाम को चेकिंग के दौरान तीन बदमाशों को पकड़ा गया। उनके पास से जो बाइक मिली, वह बुराड़ी क्षेत्र से चोरी की गई थी। गिरफ्तार आरोपी समीर उर्फ हर्षु के खिलाफ अलग-अलग थानों में 26 मामले दर्ज हैं।

 

एसीपी के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चोरी का सामान हिंडन बैराज के पास ग्रीन बेल्ट में छिपाया हुआ है। पुलिस रात में तीनों को उनकी बताई जगह पर ले गई। वहां पहुंचते ही बदमाशों ने झाड़ियों में छिपी पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए।

ये भी पढ़ें : CINEMA : दिवाली पर रोहित शेट्टी की “Singham Again” से भिड़ेगी “Bhool Bhulaiyaa 3”

Exit mobile version