Site icon News1India

Ghazipur : विद्यालय में मिली खामियां तो BEO ने की शिक्षकों के वेतन में कटौती, लगे भ्रष्टाचार का आरोप

Ghazipur : विधालय में मिली खामियां तो BEO ने की शिक्षकों के वेतन में कटौती

गाजीपुर। जिले के करंडा प्रखंड के नए BEO के सख्त रवैये के चलते एक बार फिर प्रखंड के शिक्षकों में भय का माहौल बना हुआ है। प्रखंड के के स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति और कार्यों में बरती जा रही लापहरवाही के चलते प्रखंड के BEO रवीन्द्र सिंह द्वारा उन शिक्षकों पर कार्यवाही की गई हैं। जिसमें सभी शिक्षकों के वेतन में कटौती के साथ साथ उन्हें अगले 10 दिनों के अंदर सभी पेंडिंग कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया गया हैं।

BEO पर भ्रष्टाचार का आरोप 

शिक्षकों द्वारा बरती जा रही लापहरवाही को लकेर BEO ने रिपोर्ट उच्य अधिकारी को सौंपे। जिसके बाद रिपोर्ट के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर हेमंत राव ने कार्यवाही करते हुए कंपोजिट विद्यालय धरम्मरपुर करंडा के शिक्षकों के वेतन को रोक दिया और उन्हें 10 दिनों के भीतर सभी कार्यों को संपादित करने का निर्देश दिया। मामले को लेकर शिक्षकों ने भी BEO पर भ्रस्टाचार का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें; दुमका में विदेशी महिला से गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला, अभी तक 3 की गिरफ़्तारी

इन खामियां के चलते हुई कारवाई 

गौरतलब है कि कंपोजिट विद्यालय धरम्मरपुर करंडा में 21 फरवरी को अचानक से BEO रबीन्द्र सिंह निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने विधालय में कई खामियां देखी। उन्होंने अव्यवस्था के चलते संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई। BEO ने पाया कि छात्रों की उपस्थिति कम थी, कुछ शिक्षक भी अनुपस्थित थे, MDM संचालन खराब स्थिति में थी, शैक्षिक परिवेश, विधालय का कायाकल्प, आदि बहुत सी खामी के आधार पर उन्होंने रिपोर्ट तैयार की थी, जिसके आधार पर यह कारवाई की गई।

Exit mobile version