Site icon News1India

Gold Rate Today : बेंगलुरु में सोना फिर हुआ महंगा! 22K 10 ग्राम में आया इतने रुपए का उछाल

Gold Rate Today

Gold Rate Today : बेंगलुरु में इन दिनों सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से सोने के दामों में तेज़ी बनी हुई थी, लेकिन 9 मई को इसमें हल्की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, 10 मई को एक बार फिर सोने की कीमत में उछाल देखा गया है। शादी-ब्याह के मौसम में सोने के भाव में इस तरह की तेजी आम ग्राहकों के लिए चिंता का कारण बन रही है, क्योंकि बेंगलुरु में सोने का भाव अब एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के बेहद करीब पहुंच चुका है।

युद्ध के चलते मंदी की आशंका 

वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितताओं, जैसे युद्ध, मंदी की आशंका और महंगाई ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्प की ओर मोड़ दिया है। अमेरिका में ब्याज दरों में स्थिरता और डॉलर की कमजोरी ने भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। बेंगलुरु में आज 24 कैरट शुद्ध सोना 98680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 98350 रुपए था। वहीं 22 कैरट सोने के दाम में भी बढ़त देखी गई है और यह आज 90450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि कल इसका भाव 90150 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 18 कैरट सोने के दाम में भी तेजी आई है और यह आज 74010 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जो कि कल 73760 रुपए था।

यह भी पढ़ें : भारत के हमले में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान, सेना ने कहा- ‘हर उकसावे…

अन्य प्रमुख शहरों में भी सोने के दाम कुछ इसी तरह हैं:

गोल्ड रेट जानने का आसान तरीका

अगर आप भी ताजातरीन सोने की कीमत जानना चाहते हैं, तो बस एक मिस्ड कॉल देकर यह जानकारी पा सकते हैं। भारतीय बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें। कॉल करते ही आपके मोबाइल पर एक SMS आएगा जिसमें 22 कैरट और 18 कैरट सोने के रेट बताए जाएंगे।

Exit mobile version