Gold Rate Today : नवरात्रि के छठे दिन सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज़ उछाल देखने को मिला है। बीते छह में से पांच दिनों में सोना लगातार महंगा होता जा रहा है। आज सोने के दामों में 600 रुपये से लेकर 6000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई है, जो अलग-अलग कैरेट और वजन के हिसाब से अलग रही। इस बढ़त के साथ 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,15,000 से भी ऊपर पहुंच गया है।
24 कैरेट सोना कितना महंगा हुआ?
आज सोने की कीमतों में एक बार फिर तेज़ी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना आज ₹600 प्रति 10 ग्राम महंगा होकर ₹1,15,480 पर पहुंच गया है, जबकि पहले इसका रेट ₹1,14,880 था। वहीं, 100 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹6,000 की बढ़त के साथ ₹11,54,800 में बिक रहा है। 8 ग्राम सोना भी ₹480 महंगा होकर ₹92,834 पर पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें : गुरुग्राम में तेज़ रफ्तार Thar टकराई डिवाइडर से ,मौके…
22 कैरेट सोने की बात करें तो आज 10 ग्राम सोना ₹550 महंगा होकर ₹1,05,850 का हो गया है। इसी प्रकार, 100 ग्राम सोना ₹5,500 की वृद्धि के साथ ₹10,58,500 में उपलब्ध है। 8 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹440 की बढ़त के साथ अब ₹84,680 में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना भी पीछे नहीं रहा। आज 10 ग्राम 18 कैरेट सोने की कीमत ₹450 बढ़कर ₹86,610 हो गई है। 100 ग्राम सोने में ₹4,500 का उछाल आया है और अब इसका भाव ₹8,66,100 तक पहुंच गया है। 8 ग्राम सोना ₹360 महंगा होकर ₹69,288 पर बिक रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (प्रति ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹11,563 | ₹10,600 | ₹8,676 |
| मुंबई | ₹11,548 | ₹10,585 | ₹8,661 |
| जयपुर | ₹11,563 | ₹10,600 | ₹8,676 |
| लखनऊ | ₹11,563 | ₹10,600 | ₹8,676 |
| पटना | ₹11,553 | ₹10,590 | ₹8,666 |
| चंडीगढ़ | ₹11,563 | ₹10,600 | ₹8,676 |
























