Site icon News1India

Hair Care Tips: दोमुंहे बालों से पाएं तुरंत छुटकारा,घर में बनाए ये हेयर मास्क, जानें फायदेमंद उपाय

Hair Care Tips

Hair Care Tips: दोमुंहे बाल, जिसे ट्राइकोप्टिलोसिस भी कहा जाता है, एक सामान्य है लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। यह समस्या बालों की बाहरी परत (क्यूटिकल) को नुकसान पहुंचा कर अंदरूनी परत को भी प्रभावित कर सकती है। इससे बाल कमजोर, बेजान और झड़ने लगते हैं। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि अधिक हीट स्टाइलिंग, खराब खान-पान, तनाव, पोषण की कमी, केमिकल ट्रीटमेंट, प्रदूषण और मौसम का प्रभाव।

इस समस्या को कम करने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, जैसे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल या फिर हेयर ट्रिम करवाना। लेकिन कई बार इसके बावजूद समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होती। ऐसे में पारंपरिक घरेलू उपाय काफी फायदेमंद हो सकते हैं।

 केले का हेयर मास्क

रूखे और बेजान बालों के लिए केला एक बेहतरीन उपाय है। एक पके हुए केले को छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें। उसमें दो चम्मच शहद और तीन चम्मच नारियल या जैतून का तेल मिलाएं। इसे बालों पर 20-25 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें।

एलोवेरा और शहद का इस्तेमाल

एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और ए जैसे पोषक तत्व बालों को पोषण देते हैं। अगर इसमें शहद मिलाया जाए, तो यह दोमुंहे और रूखे बालों की समस्या को दूर करने में मदद करता है। एक ताजा एलोवेरा जेल लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अपने बालों में लगाकर 30-40 मिनट तक छोड़ दें, फिर हल्के शैंपू से धो लें।

 प्याज का रस

प्याज का रस सल्फर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूती देने और दोमुंहे बालों की समस्या को कम करने में सहायक है। एक प्याज से रस निकालें और इसे बालों की जड़ों और सिरों पर लगाएं। 30 मिनट के बाद शैंपू से बाल धो लें। आप प्याज के रस में जैतून का तेल मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : Delhi Air Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख,इस दिन तक दिल्ली-NCR में लागू रहेगा ग्रैप-4

हालांकि, इसे सीधे स्कैल्प पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है, क्योंकि कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है। इन आसान घरेलू उपायों को अपनाकर दोमुंहे बालों की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

Exit mobile version