Paris Olympics 2024 में यहां देखें ग्यारहवें दिन का पूरा शेड्यूल, जिसमें नीरज चोपड़ा और भारतीय हॉकी टीम का दमखम

Paris Olympics 2024 का भारत का दसवां दिन निराशाजनक रहा। इस दिन बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और अनंतजीत सिंह नरुका और महेश्रवरी चौहान ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गए। वहीं, कुश्ती में बड़ी लीड लेने के बाद भी निशा दहिया मैच हार गईं। भारत अब दसवीं दिन भी कई खेलों में चुनौती देगा।

Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024 Schedule: पेरिस ओलंपिक-2024 का दसवां दिन भारत के लिए निराशाजनक रहा। इस दिन भारत के पास 2 पदक जीतने का मौका था, लेकिन दोनों ही जगह भारत मामूली अंतर से पदक जीतने से चूक गया। सबसे पहले लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन में भारत के करोड़ों खेल प्रशंसकों का दिल तोड़ा। फिर बैडमिंटन में ही अनंतजीत सिंह नरुका और माहेश्वरी चौहान की जोड़ी कांस्य पदक जीतने से चूक गई।

अब भारत के करोड़ों प्रशंसकों की निगाहें हॉकी टीम पर टिकी हैं। भारतीय हॉकी टीम आज रात Paris Olympics 2024 में10:30 बजे जर्मनी के खिलाफ मैच खेलेगी। इस मैच को जीतकर भारत फाइनल में प्रवेश करेगा और स्वर्ण या रजत पदक पक्का करने की कोशिश करेगा। टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम के अब तक के सफर को देखते हुए माना जा रहा है कि इस मैच में वह शानदार प्रदर्शन करेगी और फाइनल का टिकट कटाएगी। वहीं गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा भी आज ओलंपिक में एथलेटिक्स के क्वालीफिकेशन राउंड में नजर आने वाले हैं।

आइए इस रिपोर्ट में आज Paris Olympics 2024 में भारत के पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं।

खेल

स्पर्धा समय खिलाड़ी
टेबल टेनिस पुरुष टीम राउंड ऑफ 16 दोपहर 1:30 बजे मानव ठक्कर, शरत कमल और हरमीत देसाई
एथलेटिक्स पुरुषों की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप ए दोपहर 1:50 बजे किशोर कुमार जैना
एथलेटिक्स पुरुषों की भाला फेंक क्वालीफिकेशन ग्रुप बी शाम 3:20 बजे नीरज चोपड़ा
एथलेटिक्स महिला 400 मीटर स्टीपलचेज राउंड दोपहर 2:20 बजे किरण पहल
कुश्ती महिला 50 किग्रा दोपहर 2:30 बजे विनेश फोगाट
हॉकी सेमीफाइनल रात 10:30 बजे भारत बनाम जर्मनी

Paris Olympics 2024: भारत की उम्मीदें नीरज चोपड़ा पर

Paris Olympics 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। अधिकांश खिलाड़ी शुरुआत में ही बाहर हो गए या पदक जीतने के करीब आकर चूक गए। केवल पिस्टल शूटर मनु भाकर, सरबजोत सिंह, और राइफल शूटर स्वप्निल कुसाले ने 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

अब, भारतीय फैंस की निगाहें जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पर टिकी हैं। नीरज, जो टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट हैं, का मुकाबला पाकिस्तान के अरशद नदीम से है। दोनों खिलाड़ियों के बीच 9 मुकाबलों में नीरज ने हर बार जीत हासिल की है। हालांकि, अरशद का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 90.18 मीटर है, जो नीरज के 89.94 मीटर से बेहतर है। नीरज की लगातार अच्छी लय और बड़े इवेंट में प्रदर्शन का अनुभव उन्हें गोल्ड का दावेदार बनाता है।

मोहम्मद यूनुस: बांग्लादेश के संभावित अंतरिम प्रधानमंत्री और कैसे भारत पहुंची हसीना, जानिए यहां…

Exit mobile version