Site icon News1India

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, मौसम विभाग (IMD) ने दी चेतावनी

IMD

मौसम विभाग IMD की चेतावनी 

मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि कुछ क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। भारी बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए कुछ राज्यों में रेड अलर्ट ,और अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र ने अब दबाव का रूप ले लिया है, जिससे चक्रवात का खतरा उत्पन्न हो गया है। इसके चलते आंध्र प्रदेश, ओडिशा और भारत अन्य तटीय राज्यों में भारी बारिश हो रही है। (IMD) मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक मौसम के इसी तरह बने रहने का पूर्वानुमान लगा कर अलर्ट जारी किया है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग IMD ने यह चेतावनी भी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब जल्द ही चक्रवात में बदल सकता है। इसके चलते तटीय इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, दक्षिण ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी झारखंड और पूर्वी तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़े : Ganpati visarjan बप्पा के विसर्जन के लिए निकलीं अंबानी फैमिली… 

भूस्खलन और बाढ़ का ख़तरा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ , जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया। राजस्थान के कई ज़िलो में पिछले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई, जिससे निचले इलाक़ों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई।

Exit mobile version