जामताड़ा। (Jamtara Train Accident) झारखंड के जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास देर रात भीषण रेल हादसे की खबर है। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार घटना में अबतक दो लोगों हुई है।जबकि कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर है।
क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भागलपुर-यशवंतपुर ट्रेन में आग लगने की अफवाह के कारण किसी यात्री ने जंजीर खींच दी। जिसके बाद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई और यात्री ट्रेन से कूदने लगे। तभी अचानक आसनसोल से जसीडीह की ओर जा रही ईएमयू पैंसेजर ट्रेन गुजर रही थी जिसने कई यात्रियों को चपेट में ले लिया। घटना में अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना भी है। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों शवों की पहचान कर ली गई है तथा आरपीएफ की टीम ने एंबुलेंस की मदद से जामताड़ा ले जाया गय और घायलों को ट्रेन से आसनसोल भेजा गया है।
राष्ट्रपति ने ट्वीट कर संवेदनाएं व्यक्त की
घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा कि
झारखंड के जामताड़ा जिले में एक रेल दुर्घटना में अनेक लोगों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखदाई है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 28, 2024
Jamtara Train Accident पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
हादसे पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने ट्वीटकर लिखा,दुर्घटना की दुखद खबर से मन व्यथित है।
जामताड़ा के कलझारिया स्टेशन के पास हुई ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर से मन व्यथित है।
ईश्वर दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।
प्रशासन की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के…
— Champai Soren (@ChampaiSoren) February 28, 2024