Site icon News1India

IIT प्रोफेसर आयुषी शर्मा का लखनऊ स्थित घर में मिला शव, सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच जारी

Lucknow

Lucknow News: लखनऊ में IIT की एक महिला एसोसिएट प्रोफेसर, आयुषी शर्मा, ने कथित रूप से अपने घर के अंदर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें आयुषी ने अपनी जिंदगी से निराश होने का जिक्र किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

आयुषी शर्मा इंदिरानगर (Lucknow) में अपने पिता विनोद शर्मा के साथ रहती थीं, जो पैरालिसिस से पीड़ित हैं। उनकी मां का हाल ही में निधन हुआ था। आयुषी ने शादी नहीं की थी, और उनके परिवार में एक बहन और जीजा हैं, जो बेंगलुरु में रहते हैं।

अपने कमरे में की आत्महत्या

आयुषी की मौत से परिवार सदमे में है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पड़ोस में रहने वाली अर्चना नाम की युवती ने पुलिस को सूचना दी कि आयुषी का घर का दरवाजा खुला था, और जब उसने कमरे में जाकर देखा, तो आयुषी का शव पंखे से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

यह भी पढ़े: साथियों के पकड़े जाने से बौखलाया लंगड़ा भेड़िया, एक ही रात में दो महिलाओं पर किया जानलेवा हमला

 

Exit mobile version