Site icon News1India

Almonds In Winter : सर्दियों में बादाम का जादू, जानें क्यों ज़रूरी है खाना, बादाम खाने का तरीका

Almonds In Winter

Almonds In Winter : लोग ठंड के दिनों में  रोजाना बादाम खाना स्टार्टस कर देते है। बादाम में पाए जाने वाले विटामिन शरीर को अच्छा बनाने में मदद करता है। बादाम शरीर को ताकत देता है, रोजाना बादाम खाने से शरीर में गर्मी आती है। इतना ही नहीं बादाम को ताकतवर ड्राई फ्रूट भी माना जाता है। अगर हम बादाम के फायदे से दिल भी काफी हेल्दी रहता है। शरीर को ताकत मिलती है  और बोन भी मजबूत होती है। बादाम खाने से फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स शरीर को मिलते हैं। सही तरीके से बादाम खान भी जरुरी है। क्योंकि ज्यादातर लोग ठंड में बादाम खाने में ये सबसे बड़ी गलती है, जिसकी वजह से बादाम का फायदा नहीं मिलता है।

बादाम की तासीर होती है गर्म 

बादाम की तासीर गर्म होती है, इसलिए ज्यादातर लोग सर्दियों में इसे सूखा या भूनकर खाना पसंद करते हैं। उनका मानना होता है कि बादाम को केवल गर्मियों में भिगोकर खाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। सर्दियों में भी भिगोए हुए बादाम खाना अधिक फायदेमंद होता है। अगर आप बिना नमक और तेल के बादाम खाते हैं, तो इसके फायदे और बढ़ जाते हैं।

हमेशा भिगोकर बादाम खाने से इसके हानिकारक तत्व नष्ट हो जाते हैं और पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते हैं। भूख लगने पर अगर आप 20-25 बादाम खाते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन स्नैक हो सकता है।

बादाम खाने के तरीके

सर्दियों में बादाम को लड्डू में डालकर खाया जा सकता है। इसके अलावा, आप इसे ड्राई रोस्ट करके स्टोर कर लें और भूख लगने पर खा सकते हैं। बच्चों को शहद में डुबोकर बादाम खिलाना एक अच्छा ऑप्शन है। बादाम को पीसकर उसका पाउडर बना लें और दूध में मिलाकर बच्चों को दें। इसे आटे में मिलाकर रोटी बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कुल मिलाकर, आप बादाम को किसी भी रूप में खा सकते हैं और इसका पूरा लाभ उठा सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india.in इसकी पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.)

यह भी पढ़े : Kanguva BO Collection : सूर्या-बॉबी की  कंगुवा का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल, जानें टोटल कलेक्शन  

Exit mobile version