Site icon News1India

Milk Benefits: सर्दियों में दूध पीने के फायदे, इन चीजों को मिलाकर करे सेवन, जानें एक्सपर्ट की सलाह

Milk Benefits

Milk Benefits: दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन बी12, विटामिन डी, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सर्दियों के मौसम में इसका सेवन न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि शरीर को बीमारियों से भी बचाता है। यदि इसमें कुछ विशेष चीजें मिलाई जाती, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट नमामि अग्रवाल के अनुसार, सर्दियों में दूध में कुछ सामग्रियां मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक हो सकता है।

दूध में मिलाने वाली सामग्रियां और उनके फायदे

हल्दी

हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। हल्दी वाला दूध सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द और त्वचा संबंधी समस्याओं में राहत देता है। साथ ही, यह शरीर की इम्यूनिटीको भी मजबूत करता है।

केसर

केसर दूध का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को ताजगी प्रदान करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को अंदर से स्वस्थ रखते हैं। सर्दियों में केसर वाला दूध पीने से थकान दूर होती है और शरीर में गर्माहट बनी रहती है।

बादाम और किशमिश

दूध में बादाम और किशमिश मिलाने से शरीर को ऊर्जा और गर्माहट मिलती है। बादाम में प्रोटीन, विटामिन ई और फाइबर होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। किशमिश में मौजूद आयरन और विटामिन सी शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाते हैं।

यह भी पढ़े : AP Dhillon Concert: एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में मलाइका ने मचाया धमाल, स्टेज पर किया डांस, फैंस हुए क्रेजी

सर्दियों में इन चीजों को दूध के साथ मिलाकर पीने से न केवल शरीर को जरूरत पोषण मिलता है, बल्कि ठंड से बचाव और ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद मिलती है।

Exit mobile version