मुख्यमंत्री ने जताया शोक
वहीं, MP के सीएम मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सागर जिले के शाहपुर में भारी बारिश के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों की मौत की खबर सुनकर मन दुखी है। जिला प्रशासन को घायल बच्चों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मासूम बच्चों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मृतक बच्चों के परिजनों को सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
आज सागर जिले के शाहपुर में हुई अतिवृष्टि के कारण जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 मासूम बच्चों के काल कवलित होने की खबर सुनकर मन व्यथित है। घायल बच्चों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।
भगवान से करबद्ध प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 4, 2024
क्या बताया जिला प्रशासन ने?
सागर जिले के कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि मलबे में दबने से 9 बच्चों की मौत हो गई है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटनास्थल से सारा मलबा हटा दिया गया है। सीएम के आदेश पर प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरदौल बाबा मंदिर में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। वहां एक धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो रहा था। मंदिर परिसर में कई लोग मौजूद थे। तभी यह हादसा हुआ। मंदिर की दीवार गिरने से बच्चे मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों को दीवार के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। तब तक कई बच्चों की मौत हो चुकी थी।