Mumbai Rape: महाराष्ट्र में फिर से बलात्कार की घटना हुई है। 13 साल की एक बच्ची को बदलापुर और अकोला के बाद मुंबई में हवस का शिकार बनाया गया है। मुंबई के वकोला में 13 साल की नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। बाद में वाकोला पुलिस ने 21 साल के व्यक्ति पर रेप और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर उसे गोरेगांव से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली (Mumbai Rape) जानकारी के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की पहले सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद आरोपी लड़की को बहला-फुसलाकर अंधेरी ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। 15 अगस्त को वह उसे गुजरात ले गया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने गुजरात में उसके साथ तीन बार और दुष्कर्म किया।
दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, आज देश भर में कहाँ बारिश होगी? पढ़ें IMD अपडेट
सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
15 अगस्त को जब लड़की काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। कुछ दिन बाद लड़की खुद ही घर लौट आई। वापस लौटने पर वह गुमसुम थी और जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने घटना का खुलासा किया। आरोपी की पहचान के लिए पीड़िता ने इंस्टाग्राम से उसकी फोटो अपने परिजनों को दिखाई।
लड़के की पहचान करने के बाद परिजन पीड़िता को नजदीकी वकोला थाने ले गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और पोक्सो एक्ट की धारा 4, 8 और 12 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि आरोपी एक होटल में काम करता है और गोरेगांव में रहता है।