सोमालिया तट के पास Hijack हुए समुद्री जहाज पर नौसेना का ऑपरेशन खत्म, सभी सुरक्षित निकाले गए

Naval operation on hijacked ship near Somalia coast ends, all evacuated safely Hijack

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का अरब सागर में सोमालिया के तट के पास Hijack हुए एक समुद्री जहाज पर ऑपरेशन शुक्रवार रात खत्म हो गया है। ऑपरेशन के दौरान नौसेना ने जहाज से 15 भारतीयों समेत जहाज के सभी 21 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया। भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो द्वारा इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। सर्च के दौरान सेना को जहाज पर समुद्री लुटेरे नहीं मिले। जहाज को छुड़ाने के लिए नौसेना के INS चेन्नई को भेजा था। जो अपने मिशन में सफल रही ।

किसने किया, इसकी जानकारी नहीं

हाईजैक होने से पहले जहाज से आखिरी बार 30 दिसंबर को संपर्क हुआ था। जिसके बाद कोई संपर्क नहीं हो सका। नौसेना ने बताया हाईजैक की सूचना मिलते ही एक मैरिटाइम पैट्रोलिंग एयरक्राफ्ट P8I को जहाज की तरफ रवाना किया गया था जिसके बाद मर्चेंट वेसल की सुरक्षा के लिए INS चेन्नई को भी भेजा गया। मरीन ट्रैफिक अनुसार हाईजैक हुए जहाज ब्राजील के पोर्टो डू एकू से बहरीन के खलीफा बिन सलमान पोर्ट जा रहा था। यह जहाज 11 जनवरी को अपने लोकेशन पर पहुंचने वाला था। लेकिन बीच में ही इसे हाईजैक कर लिया गया। जहाज को किसने हाईजैक किया, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़िए ;  जयंती पर आयोजित गोष्ठी कार्यक्रम में याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह

भारत आ रहा जहाज भी हुआ था Hijack

इससे पहले 19 नवंबर को भी हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में कार्गो शिप गैलेक्सी लीडर को हाइजैक किया था। जो जहाज तुर्किये से भारत आ रहा था। रास्ते में हूती विद्रोहियों ने इसे इजराइली जहाज समझकर Hijack कर लिया। फिर बाद में हूतियों ने इसका वीडियो भी शेयर किया था। उस जहाज में 25 भारतीय क्रू मेंबर्स थे। उसके बाद 14 दिसंबर को भी एक जहाज को हाईजैक किया गया था।

Exit mobile version