Site icon News1India

Obesity Control Tips: मोटापा होगा छूमंतर, जानें सुबह के ये छोटे-छोटे सीक्रेट्स

Obesity Control Tips

Obesity Control Tips: आज के दौर में मोटापा की सबसे बड़ी दिक्कतों में से एक है, जिससे कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, हाई बीपी और दिल की बीमारियों जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। वेट लॉस के लिए लोग जिम और तमाम अलग-अलग उपाय अपनाते हैं, लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल का कहना है कि मोटापे से बचने के लिए सही लाइफस्टाइल को अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने सुबह के वक्त अपनाई जाने वाली कुछ आदतों के बारे में बताया है, जो धीरे-धीरे वजन कम करने में मदद कर सकती हैं।

हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट

नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील है। इसमें अंडे, ग्रीक योगर्ट, पनीर और नट्स शामिल करें। प्रोटीन भूख को नियंत्रित करता है और ओवरईटिंग से बचने में मदद करता है।

रोजाना एक्सरसाइज करें

हर किसी को डेली एक्सरसाइज करना चाहिए। सुबह वॉक या एक्सरसाइज से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

पानी पिएं

सुबह सबसे पहले पानी पिएं। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और ऊर्जा को बढ़ाता है। दिनभर में 34-68 औंस पानी पीने का लक्ष्य रखें।

धूप लेना न भूलें

सुबह 10-15 मिनट धूप लें। विटामिन डी शरीर में फैट कम करने में सहायक होता है। सुबह सवेरे धूप लेना जरूरी होता है। इससे विटामिन डी की कमी भी पूरी होती है।

इसे भी पढ़े : Hair Fall Problem: अगर आप भी है कमजोर बालों से परेशान, तो आज ही डाइट में शामिल करे ये 3 चीज़े, जानें मजबूत बालों का राज

घर का खाना खाएं

घर का बना हेल्दी खाना वजन कंट्रोल में रखने में मदद करता है। बाहर के खाने से बचें। इन हेल्दी आदतों को अपनाकर मोटापे की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

यह भी पढ़े : Winter Health Tips: गले में खराश, खांसी, जुकाम जैसी बीमारियों से पाए तुरंत छुटकारा, इन पांच चीजों का करें सेवन

Exit mobile version