Site icon News1India

Madhya Pradesh Election: प्रियंका गांधी ने लड़के को मारी आंख, मंच पर अपने साथ आने का दिया न्योता!

priyanka gandhi

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी छीनी सत्ता वापस पाना चाहती है। इसलिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार प्रचार में लगी हुई हैं। आज आदिवासी बाहुल्य मंडला में चुनावी सभी को प्रियंका गांधी संबोधित कर रही थी। इस दौरान राज्य की शिवराज सरकार पर हमला बोल रही थी। इसी सभा में एक लड़के ने प्रियंका को ऐसी बात बोली की वो हंसने लगी। साथ ही आंख मारते हुए उसे मंच पर आने का न्योता दिया।

CM शिवराज पर साधा निशाना

संबोधन के दौरान प्रियंका ने शिवराज सरकार का नाम लिए बिना ही निशाना साधा, उन्होंने कहा कि 225 महीनों की सरकार में 250 घोटाले हुए हैं। 18 साल तक बीजेपी की शिवराज सरकार ने 22000 घोषणाएं की हैं। लेकिन पूरी कितनी की हैं?  प्रियंका ने आगे कहा कि मंडला-जबलपुर रोड 10 साल से बन रही है। पहले 4 लेन की बन रही थी और अब 2 लेन की बन रही है। लेकिन इसे भी बना नहीं पाए।

यह भी पढ़े:  मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद के चार दावेदार, जानिए किस पर पड़ेगा कौन भारी ?

जब प्रियंका गांधी ने मारी आंख

कांग्रेस महासचिव अपनी बात रख ही रही थी कि एक उत्साहित लड़का चिल्लाने लगा। मंडला-जबलपुर रोड को लेकर उसने प्रियंका कीे आरोपों पर सहमति जताते हुए कहा कि ‘वो भी ढ़ंग से नहीं बनी’। लड़के की बात सुनकर प्रियंका मुस्कुराने लगी और आंख मारते हुए बोलीं ‘आप आ जाइए न मंच पे’। इसके बाद सभा में जितने लोग मौजूद थे, सभी ठहाके लगते हुए हंसने लगे। प्रियंका ने आगे कहा कि ‘मुझे बताते रहिएगा’।

कांग्रेस महासचिव ने की बड़ी घोषणा

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कई बड़े वादे भी किए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद तेंदूपत्ता  के लिए 4000 रुपए आपको दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ की तरह यहां भी पेसा कानून लागू किया जाएगा। राज्य में 1 से 8वीं कक्षा तक के छात्रों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही 12वीं कक्षा तक के छात्रों को 500 से 1500 तक की राशि दी जाएगी।

 

 

 

 

Exit mobile version