Site icon News1India

Uttar Pradesh: सपा के दिग्गज नेता आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी, 8 ठिकानों पर IT का छापा!

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को आयकर विभाग ने उनके कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। आयकर विभाग की टीमों ने रामपुर, लखनऊ, सहारनपुर, गाजियाबाद, सहारनपुर में छापे मार रही है। इस छापेमारी के बाद से उत्तर प्रदेश में राजनीतिक गरमा सकती है।

जानकारी आ रही है कि ये छापेमारी उनके अल जौहर ट्रस्ट को लेकर हुई है। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी छापेमारी जारी है। आजम खान के ठिकानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। हालांकि आयकर विभाग ने इसकों लेकर अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के राज में लगातार आजम खान की पेशानियं बढ़ती जा रही हैं। हेट स्पीच के मामले में पहले ही आजम खान को सजा सुनाई जा चुकी है। जिसके बाद आजम खान के विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही  रामपुर में मौलाना अली जौहर नाम की यूनिवर्सिटी के लिए जमीन अधिग्रहन के मामले पर भी कभी भी जांच हो सकती है।

Exit mobile version