Site icon News1India

मोहन भागवत का बयान आप भगवान है या नहीं.. यह लोगों को तय करनें दें।

RSS Chief Mohan Bhagwat

RSS Chief Mohan Bhagwat : गुरुवार,5 सितंबर को मणिपुर में आयोजित शंकर दिनकर केन के शताब्दी समारोह  के अवसर पर एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि कौन अच्छे काम कर रहा है यह लोगों को तय करने दें।

उन्होनें कहा कि किसी को भी खुद को भगवान नहीं मानना चाहिए। यह फैसला लोगों के करने दें कि वह किसको क्या मानते हैं। उन्होने आगे कहा कि केन ने मणिपुर के विद्यार्थियों  की शिक्षा ध्यान देने का काम किया है और विद्यार्थियों को महाराष्ट्र लाकर उनके पढ़ने आर ठहरने की व्यवस्था की।

भागवत ने केन को याद किया

RSS Chief Mohan Bhagwat ने केन के कामों को याद करते हुए कहा कि हमें अपनी जिंदगी में जितना हो सके उतने अच्छे काम करने की कोशिश करनी चाहिए। हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि हम चमकेंगे या असफल रहेंगे। हर कोई अपने काम के जरिए आदरणीय बन सकता हैं। लेकिन हम खुद उस स्तर तक पहुंचे या नहीं इसका फैसला लोगो को कर देना चाहिए। हमें खुद दावा नहीं करना चाहिए कि हम भगवान बन गए हैं।

यह भी पढ़े:Rebecca Cheptegei ओलंपिक एथलीट रेबेका चेप्टेगी की हत्या… 

भागवत की मणिपुर पर चिंता 

इस दौरान मोहन भागवत  ने मणिपुर की हालत पर बात करते हुए कहा कि मणिपुर की हालत ठीक नहीं है मणिपुर में लोगो को अपनी सुरक्षा की चिंता बनी रहती हैं। वहां सुरक्षा की कोई भी गारंटी नहीं है। वहां जो लोग बिजनेस या फिर समाजिक काम के लिए गए हुए है उनके लिए हलात ओर भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हैं। उन्होने आगे कही कि आरएसएस के कार्यकर्ता मणिपुर मे डटे हुए हैं। वह दोनो समुहों के विवाद को कम कराने का काम कर रहे हैं।

 

 

 

Exit mobile version