Site icon News1India

क्या भारत खत्म कर पाऐगा रूस-यूक्रेन की जंग? जानें- क्या NSA अजीत डोभाल करेंगे समाधान?

Russia-Ukraine war

Russia-Ukraine war: रूस-यूक्रेन के बीच तनाव लगातार जारी है इसी जंग को खत्म करने के लिए भारत लगातार कोशिश कर रहा है। पीएम मोदी दोनो देशो के बीच जंग को शांति से खत्म करने की पैरवी कर रहे है। इसके लिए उन्होंने काफी बार कहा है कि भारत देश हर पहल करने के लिए आगे है।

इसी दौरान इंडिया टुडे की रिपोर्ट के माध्यम से जानकारी मिली कि इंडिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल रूस और यूक्रेन के बीच युध्द को शांति से खत्म करने के समाधान पर बातचीत करने के लिए मॉस्को जाएंगे।

रूस और यूक्रेन भी यह मानते है कि इस जंग को भारत शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करवा सकता है। इस बात को हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने दोहराया था।

क्या भारत सुलझा सकता है रूस-यूक्रेन युध्द

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की मॉस्को जाने की जानकारी तब सामने आई जब रूस-यूक्रेन के तनाव को लेकर दुनिया के अन्य देश भारत से बड़ी आस लगाए बैठे हैं। 7 सितंबर शनिवार को इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि भारत चीन जैसे देश (Russia-Ukraine war) रूस-यूक्रेन की जंग को खत्म कराने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

जॉर्जिया मेलोनी और पीएम मोदी के बीच अच्छी खासी दोस्ती मानी जाती है। जॉर्जिया मेलोनी ने उत्तरी इटली में स्थित सेर्नोबियो शहर में एम्ब्रोसेटी फोरम में यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ बैठक की और इस दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने यह बयान दिया।

यह भी पढ़े : Vande Bharat Metro वंदे भारत मेट्रो(Vande Bharat Metro)..

पुतिन ने कही यह बात

इससे एक दिन पहले यानी 6 सितंबर गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भारत जैसे दोस्तों और साथ देने की तारीफ की थी , जो मौजूदा हालातों का समाधान करना चाहते हैं।

Exit mobile version