Friday, January 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Shocking Report: 2100 तक खत्म हो जाएगा शादियों का चलन, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Shocking Report: शादी की धारणा में बदलाव आ रहा है। पहले शादी को एक पवित्र बंधन माना जाता था। एक बार शादी हो जाने के बाद पति-पत्नी के अलग होने की कल्पना भी नहीं की जाती थी।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
September 28, 2024
in TOP NEWS
Shocking Report on marriage
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Shocking Report: शादी की धारणा में बदलाव आ रहा है। पहले शादी को एक पवित्र बंधन माना जाता था। एक बार शादी हो जाने के बाद पति-पत्नी के अलग होने की कल्पना (Shocking Report on marriage) भी नहीं की जाती थी। लेकिन समय के साथ-साथ, शादी और तलाक दोनों की संख्या बढ़ रही है।

छोटी-छोटी अनबन और तलाक

कई मामलों में, पति-पत्नी के बीच की छोटी-मोटी अनबन भी तलाक का कारण बन रही है। वहीं दूसरी ओर, अवैध संबंध, लिव-इन रिलेशनशिप, डेटिंग, और अमीर वर्ग में पत्नियों की अदला-बदली जैसे मामलों में वृद्धि हो रही है।

RELATED POSTS

No Content Available

ये सब पहले केवल विदेशों में ही देखे जाते थे, जिन्हें भारत में घृणित और अश्लील माना जाता था। लेकिन अब ये सभी तौर-तरीके और रिश्ते भारत में भी फैल चुके हैं। इसी कारण से महिलाएं अब स्वतंत्र रहना चाहती हैं और शादी नहीं करना चाहती हैं।

भविष्य की संभावनाएं

इन सबका परिणाम यह होगा कि आने वाले छह से सात दशकों में, यानी लगभग 2100 तक शादी की अवधारणा ही समाप्त हो जाएगी। विशेषज्ञों द्वारा एक चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि शादी जैसे रिश्ते कैसे आकार ले रहे हैं।

सामाजिक बदलाव, बढ़ता व्यक्तिवाद और विकसित होती लैंगिक भूमिकाओं के चलते पारंपरिक विवाह अब टिक नहीं पाएंगे। उन्होंने उदाहरण दिए हैं कि युवा पीढ़ी अब करियर, व्यक्तिगत विकास और अनुभवों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है।

लिव-इन रिलेशनशिप और अपरंपरागत रिश्ते

साथ ही, लिव-इन रिलेशनशिप और अपरंपरागत रिश्तों में भी वृद्धि हो रही है। इससे शादी की आवश्यकता ही समाप्त होती जा रही है। इसके अलावा, तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रगति भी एक कारण है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस प्रगति से भविष्य में मानवीय संबंध अलग तरह के दिख सकते हैं।

इसके अलावा, जीवन यापन की बढ़ती लागत जैसे आर्थिक कारण भी लोगों को शादी के प्रति कम आकर्षित कर रहे हैं। खासकर महिलाएं अब आत्मनिर्भर जीवन जीना चाहती हैं। उन्हें शादी के बंधन की आवश्यकता महसूस नहीं होती।

यह भी पढ़े: उज्जैन में बड़ा हादसा: महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरने से दो की मौत, 10 घायल

सामाजिक दृष्टिकोण

बहुत से लोग सोचते हैं कि शादी एक बंधन है, जिसमें आजादी नहीं होती, भविष्य नहीं होता, और करियर में भी आगे नहीं बढ़ा जा सकता। ऐसे विचार रखने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आजकल बहुत से लोग शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं। शादी के बाद बच्चे पैदा करने से भी लोग कतराने लगे हैं। यदि यही प्रवृत्ति बनी रही, तो 2100 तक शादी जैसा कोई संबंध ही नहीं बचेगा।

जनसंख्या वृद्धि की दर

लैनसेट के एक अध्ययन के अनुसार, वर्तमान में पृथ्वी पर 8 अरब लोग रहते हैं। आने वाले दिनों में इस संख्या में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। वैश्विक स्तर पर जनसंख्या प्रजनन दर में तेज़ी से गिरावट आ रही है। यह माना जा रहा है कि यह बदलाव भविष्य में मानव समाज पर अधिक प्रभाव डालेगा।

1950 के दशक से सभी देशों में जन्म दर में कमी आई है। 1950 में जनसंख्या प्रजनन दर 4.84% थी, जो 2021 तक घटकर 2.23% रह गई है। अनुमान है कि 2100 तक यह दर 1.59% तक गिर जाएगी।

Tags: Shocking Report on marriage
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
Hassan Nasrallah

इजराइल के हमले में हिजबुल्लाह का हुआ अंत, बेटी के साथ मारा गया चीफ नसरल्लाह

UP Parking Policy

UP New parking policy: उत्तर प्रदेश में नई पार्किंग पॉलिसी, जानिए कौन से 10 नियम होंगे लागू!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist