Site icon News1India

Skin Care Tips: अगर आप भी चाहते है सर्दियों में ग्लोइंग स्किन, ये चीजें करें इस्तेमाल, पाएं मुलायम त्वचा

Skin Care Tips

Skin Care Tips: सर्दियों में त्वचा की नमी कम हो जाती है, जिससे चेहरा बेजान और रूखा दिखाई देने लगता है। यह एक नॉर्मल प्रॉब्लम है, जिसे आमतौर पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करके हल किया जाता है। हालांकि, त्वचा को स्वस्थ और मुलायम बनाए रखने के लिए सही स्किन केयर रूटीन अपनाना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में स्किन केयर पर खास ध्यान देने की जरूरी होती है।

अगर आपकी त्वचा सर्दियों में बहुत अधिक रूखी हो जाती है, तो नारियल तेल का उपयोग करना फायदेमंद रहेगा। इसे सीधे त्वचा पर लगाएं या कुछ सामग्रियों के साथ मिलाकर फेस पैक तैयार करें।

नारियल तेल और एलोवेरा का कॉम्बिनेशन

एलोवेरा जेल त्वचा के लिए एक बेहतरीन नेचुरल उपाय है। 1 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच एलोवेरा जेल को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 20-30 मिनट तक रखें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

नारियल तेल और शहद का मिश्रण

नारियल तेल और शहद दोनों ही त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। नारियल तेल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है, जबकि शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डैमेज त्वचा को ठीक करने और उसे प्राकृतिक चमक देने में सहायक होते हैं। 1 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर पानी से धो लें।

नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल 

नारियल तेल और विटामिन ई का मिश्रण त्वचा पर अद्भुत प्रभाव डालता है। यह न केवल चेहरे पर चमक लाने में मदद करता है, बल्कि झुर्रियों को कम करने और त्वचा को मुलायम बनाने में भी कारगर है। नारियल तेल में एक विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

यह भी पढ़े : Nargis Fakhri: नरगिस की बहन आलिया हुई गिरफ्तार, एक्स बॉयफ्रेंड और उसकी गर्लफ्रेंड की हत्या का लगा आरोप

सर्दियों में इन नैचुरल उपायों का सही रूप से उपयोग करने से आपकी त्वचा को नमी मिलेगी, और वह हेल्दी और ग्लोइंग नजर आएगी।

Exit mobile version