Site icon News1India

Sultanpur News: पकडे गए सुल्तानपुर लूट के आरोपी… पुलिस एनकाउंटर में घायल

Sultanpur

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के Sultanpur में बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को पकड़ लिया। तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। एक सिपाही भी घायल हुआ है। तीनों बदमाशों और घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक ये सभी बदमाश संभवत: कुछ दिन पहले सर्राफा व्यापारी के यहां दिनदहाड़े हुई डकैती में शामिल थे।

शहर थाने के गोड़वा चौकी के पास बदमाशों और पुलिस के बीच झगड़ा हुआ। तीन बदमाश सचिन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह और त्रिभुवन उर्फ लाला पुलिस की गोली से घायल हो गए। तीनों अपराधी अमेठी से हैं। पुलिस का कहना है कि ये सभी अपराधी कुछ दिन पहले सर्राफा व्यापारी के यहां दिनदहाड़े हुई डकैती में शामिल थे। पुलिस मामले की जांच करना चाहती है।

एक सिपाही भी घायल

इस बीच, अपराधियों की गोली से एसओजी सिपाही शैलेश राजभर भी घायल हो गया। तीनों अपराधियों और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल अपराधियों के पास कुछ जेवरात, नकदी और हथियार मिलने की बात कही जा रही है।

यूपी के बहराइच में 5 साल की बच्ची पर भेड़ियों का हमला, मचा हड़कंप

क्या बोले एसपी?

एसपी ने बताया कि रात करीब साढ़े तीन बजे तीन संदिग्ध लोग मिले, जिनके बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी। Sultanpur पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों अपराधियों को गोली लग गई, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों के नाम त्रिभुवन, पुष्पेंद्र और सचिन हैं।

एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ये वही तीन लोग हैं जो कुछ दिन पहले कोतवाली नगर थाने में एक ज्वैलर्स की दुकान पर हुई डकैती में शामिल थे। प्राथमिक उपचार के साथ पूछताछ जारी है। एक सिपाही घायल हुआ है, उसका भी इलाज चल रहा है।

Exit mobile version